सोनीपत:  पाषाण से भगवान बनाने की प्रक्रिया ही प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: विशोक सागर

आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज लगभग 30 साधुओं के संघ सहित एवम आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज भी अपने संघ सहित पधार रहे हैं। हरियाणा प्रांत में संभवतः पहली बार इतने अधिक साधुओं के सांन्निध्य में पंचकल्याणक महोत्सव होने जा रहा है।

Title and between image Ad

सोनीपत (अजीत कुमार): तीर्थ क्षेत्र पर विराजमान उपाध्याय श्री विशोक सागर जी महाराज ने कहा कि पाषाण से भगवान बनाने की प्रक्रिया का नाम ही प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव है, यही पंचकल्याणक महोत्सव होता है। धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से सूर्य मंत्रों के द्वारा पाषाण की प्रतिमा को भगवान मानकर पूजा करने हेतु पूज्य बनाया जाता है।

शुक्रवार को अनेकांत धाम धर्म प्रभावना संघ सेवा संस्थान श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, पुलिस कमिश्नर ऑफिस के समीप राजीव गांधी एजुकेशन सिटी असावरपुर, राई में महाराज श्री ने पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उपाध्याय श्री ने कहा कि सभी कार्य सद्गुरु के निर्देशन में विद्वान प्रतिष्ठाचार्य संजय सरस द्वारा संपन्न कराए जाएंगे। यह क्षेत्र का परम सौभाग्य है की इस प्रक्रिया को पूर्ण करने हेतु आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज लगभग 30 साधुओं के संघ सहित एवम आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज भी अपने संघ सहित पधार रहे हैं। हरियाणा प्रांत में संभवतः पहली बार इतने अधिक साधुओं के सांन्निध्य में पंचकल्याणक महोत्सव होने जा रहा है।

परम पूज्य राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी मुनिराज के मंगल आशीर्वाद एवं उनके परम प्रभावक शिष्य उपाध्याय श्री 108 विशोक सागर जी मुनिराज की प्रेरणा से निर्माणाधीन लघु श्री सम्मेद शिखर जी रचना के प्रथम चरण में चोपड़ा कुंड की प्रतिकृति में प्रतिमाएं विराजित करने हेतु परम पूज्य चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी मुनिराज ससंघ, परम्पराचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर जी मुनिराज ससंघ एवं प.पू. उपाध्याय श्रमण श्री विशोक सागर जी मुनिराज ससंघ के पावन सांनिध्य में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन शनिवार से गुरुवार तक आयोजित होने जा रहा है, तत्पश्चात 05 से 07 जनवरी 2024 तक महामस्तकाभिषेक का आयोजन भी किया जायेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन भी उपस्थित रहे। उन्होंने ट्रस्ट के परम संरक्षक होने के नाते सभी उपस्थित भक्तों को निमंत्रण दिया कि सभी इस कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाएं। प्रवक्ता स्वदेश जैन ने बताया के 2 जनवरी की रात्रि में भव्य कवि सम्मेलन किया जाएगा।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.