सोनीपत: लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान योजनाओं की सार्थकता है: विधायक मोहन लाल बड़ौली

गांवों में किसानों व ग्रामीणों ने ड्रोन का उपयोग कृषि कार्य करने की जानकारी ली। दवाई का फसल के पत्तों पर सही ढंग से छिडक़ाव हो सकता है। विधायक द्वारा भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसितराष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई।

Title and between image Ad

सोनीपत (अजीत कुमार): राई से विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान आना योजनाओं की सार्थकता है। केन्द्र व हरियाणा सरकार की योजनाओं को हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को गांव बड़ौली तथा गढ़ मीरकपुर में पहुंची तो लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया किया। इसी मौके पर विधायक ने यह बात कही।

Sonipat: The smile on the faces of the beneficiaries is the meaning of the schemes: MLA Mohan Lal Badoli
सोनीपत: नन्हें कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए। गांव बडौ़ली ग्रामीणों के साथ्ज्ञ विधायक मोहन लाल बड़ौली, गढ़ मीरकपुर में संबोधित करते हुए विधायक बडौली।

जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित देशों की सूची में शामिल करने का संकल्प लिया है और प्रधानमंत्री के इस संकल्प को पूरा करने के प्रत्येक देशवासी को सहयोग करना है। आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है जब गरीब और वंचित भी विकास की मुख्यधारा में शामिल होंगे।

गांवों में किसानों व ग्रामीणों ने ड्रोन का उपयोग कृषि कार्य करने की जानकारी ली। दवाई का फसल के पत्तों पर सही ढंग से छिडक़ाव हो सकता है। विधायक द्वारा भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसितराष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई।

उन्होंने कहा कि गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे। सीईओ जिला परिषद डॉ. सुशील कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश आत्रेय, खरखौदा ब्लॉक समिति के चेयरमैन सितेन्द्र दहिया, राई ब्लॉक समिति के चेयरमैन प्रदीप सबोली, बीडीपीओ जितेन्द्र चौहान, माईराम कौशिक, राममेहर, नंदकिशोर, विनोद बैरागी, अरूण चौहान, संजय छत्तेहरा, वेदपाल शास्त्री, गोपाल वर्मा, अशोक भारद्वाज, नरेन्द्र जांगड़ा, गांव बडौली की सरपंच मनीषा, रामेश्वर, गांव गढ़ मीरकपुर के सरपंच पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.