सोनीपत: शराब कारोबारी सुन्दर हत्याकांड में एक गिरफ्तार

थाना मुरथल के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त एक आरोपी सन्नी फौगाट उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार दिनांक 22 मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया है।

Title and between image Ad
  • हत्यारोपी को गिरफ्तार कर अदालत से 22 मार्च तक पुलिस रिमाण्ड पर लिया

सोनीपत, (अजीत कुमार): मुरथल ढाबा पर हुई शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया है जहां से 22 मार्च तक उसको पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी सन्नी फौगाट उर्फ फौजी गांव कैलाना जिला सोनीपत का रहने वाला है। इस पर फरीदाबाद व दिल्लली में चार आपराधाक मामले पहले ही दर्ज हैं। 10 मार्च सुंदर मलिक की गोली मार हत्या कर दी गई थी सुनील कुमार गांव खीजरपुर जट्ट माजरा हाल अनिल विहार सोनीपत ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी जिस पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में एक को गिरफ्तार किया गया। सुन्दर की गुलशन ढाबा मुरथल पर हत्या की गई थी।

थाना मुरथल के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त एक आरोपी सन्नी फौगाट उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार दिनांक 22 मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.