October 1, 2026

सोनीपत: विधायक कृष्णा गहलावत ने स्वच्छता और पौधारोपण का दिया संदेश

Sonipat: MLA Krishna Gehlawat conveys a message of cleanliness and tree plantation.

सोनीपत खेवड़ा स्थत सीआरपीएफ कैंप परिसर में पौधारोपण करते हुए विधायक कृष्णा गहलावत ।

  • विद्यार्थियों ने साफ-सफाई कर स्वच्छता बनाए रखने का लिया संकल्प

सोनीपत, अजीत कुमार। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को गांव खेवड़ा में सीआरपीएफ कैंप की ओर से सफाई अभियान और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। विधायक कृष्णा गहलावत ने अभियान में श्रमदान करने के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विधायक ने कहा कि एक पेड़ मां के नामअभियान पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की पहल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी मां के नाम पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

इस दौरान डीआईजी कुलदीप देशवाल, डीआईजी मेडिकल नयन तारा, कमांडेंट बाल कृष्ण राम, डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स अमित दहिया, जसपाल आंतिल कुलदीप, पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल, अनिल अंतिल, मंडल अध्यक्ष शेखर अंतिल, ढीला खेवड़ा, मोनू अंतिल, आनंद खेवड़ा, प्रदीप नाना, नरेंद्र खेवड़ा, अजीत कोच, गुलाब दूड़िया और जयप्रकाश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण मौजूद रहे।

Sonipat: MLA Krishna Gehlawat conveys a message of cleanliness and tree plantation.
सोनीपत खेवड़ा स्थत सीआरपीएफ कैंप परिसर में पौधारोपण करते हुए विधायक कृष्णा गहलावत ।

वहीं, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोनीपत में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान परिसर, कक्षाओं और कार्यशालाओं के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने और आसपास का क्षेत्र साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

संस्थान के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित रखने के बजाय इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास सफाई रखे तो स्वस्थ और स्वच्छ समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में स्टाफ, प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

About The Author