November 14, 2026

सोनीपत: गायत्री विद्यापीठ में बाल दिवस और खेल दिवस पर 310 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sonipat: 310 children showcased their talent during Children's Day and Sports Day at Gayatri Vidyapeeth.

सोनीपत: बाल दिवस एवं खेल दिवस पर कार्यक्रम में मुख्यअतिथि को स्मृति चिह्न देते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। गन्नौर के बसंत विहार स्थित गायत्री विद्यापीठ में बाल दिवस एवं खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान करीब 310 बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे दिन का आनंद उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का चयन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया गया। इसमें पांचवीं कक्षा की रेहांसी और एलकेजी के सुदर्श के पिता अनिल को अतिथि बनने का अवसर मिला। विद्यालय की प्रधानाचार्य शकुंतला कौशिक ने उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।

खेल प्रतियोगिताओं में टग ऑफ वॉर और वॉरियर बच्चों के विशेष आकर्षण रहे। इन गतिविधियों के आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वंडर वर्ल्ड स्कूल की शिक्षिकाओं पूजा और भारती सहित गायत्री विद्यापीठ की मोनिका, सीमा, ज्योति, रुचिका, कीर्ति, रेखा, मनीष, सपना, पूजा, पायल और आंचल ने आयोजन में सहयोग दिया। खेल प्रतियोगिताओं के बाद बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। प्रधानाचार्य शकुंतला कौशिक ने कहा कि खेलों से बच्चों का केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन का अभिन्न अंग होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन बच्चों के लिए इस तरह की गतिविधियां जरूर करवाई जानी चाहिए, ताकि वे नई ऊर्जा और उत्साह के साथ पढ़ाई कर सकें। इस अवसर पर उन्होंने सभी बच्चों को उपहार स्वरूप एक छोटा सा स्मृति चिह्न भी दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के उपहार बच्चों को खुशी देने के साथ जीवन में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।

About The Author