October 16, 2026

सोनीपत: गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं ने प्रस्तुत की मनमोहक प्रस्तुतियां

Sonipat: Female students presented captivating performances on Gandhi-Shastri Jayanti.

सोनीपत: कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।

सोनीपत, अजीत कुमार। आर्य गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष अजय गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े प्रसंगों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने गांधी जी की दांडी यात्रा पर आधारित सुंदर प्रस्तुति देकर उनके सत्य और अहिंसा के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति का मार्गदर्शन मोनिका ने किया।

इसके बाद द्वितीय गोलमेज सम्मेलन पर आधारित प्रभावशाली नाटिका प्रस्तुत की गई। पूजा और किरण के मार्गदर्शन में तैयार नाटिका में छात्राओं ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रसंगों को जीवंत कर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान छात्राओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और देशप्रेम के विचारों को दर्शाया।

विद्यालय अध्यक्ष अजय गर्ग ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से हमें सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और देशसेवा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने छात्राओं से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्या सुनीता अहलावत ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मीडिया प्रभारी संजय सिंगला ने विद्यालय परिवार और छात्राओं को गांधी-शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता और सद्भावना का संदेश देते हुए हुआ।

About The Author