सोनीपत: महापौर निखिल मदान द्वितीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आरंभ करवाई

विद्यालय के बच्चों ने जिम्नास्टिक के विभिन्न व्यायामों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों का मन माोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला सोनीपत के 6 से 19 वर्ष तक के 6 आयुवर्ग में 150 लड़के लड़कियां खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।     

Title and between image Ad
  • सोनीपत डिस्ट्रिक्ट में 150 खिलाड़ी शामिल  

सोनीपत: सोनीपत के महापौर निखिल मदान ने कहा कि जिम्नास्टिक खेल में खिलाड़ियों को अपना शक्ति प्रदर्शन का शानदार माध्यम है। खिलाड़ी खेल को केरियर के रुप में अपनाएं। वे जिम्नास्टिक संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय द्वितीय सोनीपत डिस्ट्रिक्ट जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र सोमवार को बतौर चीफ गेस्ट बोल रहे थे।

लिटल एंजल्स स्कूल परिसर में पहले दिन फ्लोर, वौल्टिंग, बीम, सभी अप्रेटस, रिद्मिक शुरु हो गए हैं। जिम्नास्टिक आर्टिस्टिक और रिद्मिक का कॉम्पिटिशन में 6 साल से कम आयु के बच्चों प्रथम अर्निका,द्वितीय हिताक्षी तृतीय दीपशिखा 6 साल से कम उम्र के लड़कों में प्रथम आधि राज द्वितीय शुभंकर तृतीय रुद्र रहे। विदयालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल, गीता अरोड़ा, एडमिन ऑफिसर विवेक कुमार, समाजसेवी ललित पंवार, लर्निंग यार्ड स्कूल की डाइरेक्टर अर्चना शर्मा, रमेश बज़ाज़, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय सिंगला, जिम्नास्टिक संघ के सचिव ओपी सैनी, कोच सीमा शर्मा इस मौके पर शामिल हुए।

विद्यालय के बच्चों ने जिम्नास्टिक के विभिन्न व्यायामों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों का मन माोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला सोनीपत के 6 से 19 वर्ष तक के 6 आयुवर्ग में 150 लड़के लड़कियां खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।

 

 

Connect with us on social media
1 Comment
  1. … [Trackback]

    […] There you can find 68995 additional Info on that Topic: gyanjyotidarpan.com/sonipat-mayor-nikhil-madan-started-second-gymnastics-competition/ […]

Comments are closed.