सोनीपत: हरियाणा को नशा मुक्त करना, महिलाओं को सुरक्षा देना प्रथमिकता:डीजीपी शत्रुजीत कपूर

डीजीपी कपूर रविवार को सोनीपत जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक ली, पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठकों में जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए कहा है।

Title and between image Ad

सोनीपत: हरियाणा पुलिस के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा को नशा मुक्त करना, महिलाओं को सुरक्षा देना प्रथमिकता है। एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जिससे लोगों में विश्वास पैदा हो, इसके लिए आमजन से फीड बैंक लेंगे। आएएफ की तरह ट्रेनिंग देकर स्कील बढाएंगे।

Sonipat: Making Haryana drug free, giving security to women is priority: DGP Shatrujit Kapoor.
सोनीपत: हरियाणा पुलिस के डीजीपी शत्रुजीत कपूर सलामी लेते हुए, डीजीपी पत्रकारों से वार्ता करते हुए।

डीजीपी कपूर रविवार को सोनीपत जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक ली, पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठकों में जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए कहा है। सोनीपत में मीडिया से रुबरु हुए और कहा कि हरियाणा पुलिस का मुख्य लक्ष्य है हरियाणा को नशा मुक्त बनाना और महिलाओं की सुरक्षा और सुदृढ़ करना है, वहीं मामन खान की गिरफ्तारी पूछताछ व मोनू मानेसर के लॉरेंस बिश्नोई के साथ वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग वायरल पर कुछ नहीं बोले।

डीजीपी ने कहा कि निजी मामलों की जानकारी स्थानीय पुलिस मीडिया को देगी। हमने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में कुछ निर्णय लिए हैं जिसमें सबसे पहले जनता की समस्याओं का समय पर निवारण करना है। शिकायतों का निवारण सही तरीके से हो इसके लिए हमने एक सिस्टम बनाया है, हमारे शिकायतकर्ता पुलिस से कितने संतुष्ट हैं और कितने संतुष्ट नहीं है इसका फीड बैक लिया जाएगा। उच्च अधिकारी शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे ताकि इसका स्तर बढ़ाया जा सके। महिलाओं सुरक्षा का एक मुद्दा हमारे सामने सबसे बड़ा है। जहां पर आवारागर्दी होती है उन हॉटस्पॉट को चिन्हित करेंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं को सफर करते दिक्कतें ना आएं इस पर काम कर रहे हैं। क्राइम और साइबर क्राइम के लिए पुलिस कर्मियों ट्रेनिंग देंगे।

Sonipat: Making Haryana drug free, giving security to women is priority: DGP Shatrujit Kapoor.
सोनीपत: हरियाणा पुलिस के डीजीपी शत्रुजीत कपूर सलामी लेते हुए, डीजीपी पत्रकारों से वार्ता करते हुए।

उन्होंने साइबर क्राइम पर कहा कि 1930 पर पीड़ित फोन करके अपनी जानकारी सांझा करें ताकि जिस खाते में पीड़ित ने ट्रांजैक्शन की है उसे खाते को हम सील करवा सके। मेरी मीडिया से विनती है कि इस हेल्पलाइन नंबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ताकि क्राइम को रोक सकें।

ग्राम व वार्ड प्रहरी पुलिस के आंख व कान, असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए उनकी सूची तैयार करें। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए काम किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक ने 21 जवानों को प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बैठक में पुलिस आयुक्त सोनीपत बी सतीश बालन, पुलिस उपायुक्तों, सहायक पुलिस आयुक्तों, प्रभारी थाना व चौकी, अपराध शाखाओं के प्रभारी सहित संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.