सोनीपत: गारंटी शतप्रतिशत योजनाओं का लाभ देने की है: विधायक मोहन लाल बड़ौली

इस संदेश के साथ सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा मलिकपुर व कुराड़ इब्राहिमपुर में पहुंची। राई से विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडौली ने जनसंवाद कार्यक्रम को आरंभ किया विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल व प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Title and between image Ad
  • विधायक ने हमारा संकल्प-विकसित भारत की शपथ दिलाई
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव मलिकपुर व कुराड़ इब्राहिमपुर में पहुंची जनसंवाद कार्यक्रम किया

सोनीपत (अजीत कुमार): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है कि सरकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत समाज के अंतिम व्यक्ति को मिलेगा। इस संदेश के साथ सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा मलिकपुर व कुराड़ इब्राहिमपुर में पहुंची। राई से विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडौली ने जनसंवाद कार्यक्रम को आरंभ किया विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल व प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Sonipat: Guarantee of providing 100% benefits of schemes: MLA Mohan Lal Badoli
सोनीपत:  राई से विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडौली ने जनसंवाद कार्यक्रम महिलाओं फल वितरित करते हुए, लोगों को शपथ दिलाते हुए।

कार्यक्रम में विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकतर समस्याओं को मौके पर ही समाधान करने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि आमजन हस्ताक्षर अभियान में भागीदार बने। दहेज उन्मूलन, बाल-विवाह  रोकने तथा लैंगिक समानता हेतु संदेशों का प्रचार-प्रसार करने व खुद इसको आत्मसात करने के लिए कहा है। गर्भवती महिलाओं को फल भी वितरित किए। उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और गैस चूल्हे वितरित करने के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड पेंशन पत्र तथा प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। बीडीपीओ जितेन्द्र चौहान, ब्लॉक समिति चेयरमैन संजय, उप चेयरमैन विनोद त्यागी, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र जांगड़ा, महिला मोर्चा मंडल डॉ अंजली बजाज, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा विनोद बैरागी, पूर्व पार्षद नंद किशोर, आजाद नेहरा, रविन्द्र दिलावर, मलिकपुर के सरपंच विक्की, कुराड़ के सरपंच मंजीत सहित अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.