सोनीपत: भठगांव स्थित फैक्टरी में आग लगी कच्चा माल जला  

सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र दहिया ने बताया कि आग का पता लगते ही चार गाड़ी मौके पर भेजी गई थी। दो गाडिय़ों ने ही आग पर काबू पा लिया।

Title and between image Ad

सोनीपत: गांव भठगांव में स्थित पॉलीमर फैक्टरी में बुधवार सुबह आग लग गई। आग से कच्चा माल जलकर राख हो गया। फैक्टरी में काम करने वाले वाले कर्मी ने इसकी जानकारी फैक्टरी मालिक व पुलिस को दी। पुलिस ने फायरब्रिगेड को बुलाया चार गाडियां पहुंची लेकिन इससे दो गाड़ियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

पुलिस अधिकारिओं  ने बताया कि सूचना आई थी गांव भठगांव स्थित परम पॉलीमर फैक्टरी में कच्चे माल में आ लग गई है। इस फैक्टरी में प्लास्टिक दाना बनाया जाता है। डायल 112 पर पुलिस को जानकारी मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी। सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र दहिया ने बताया कि आग का पता लगते ही चार गाड़ी मौके पर भेजी गई थी। दो गाडिय़ों ने ही आग पर काबू पा लिया। आग ज्यादा नहीं भडक़ी थी। फैक्टरी मालिक आग से हुए नुकसान का आकलन कर बताएंगे। वहीं आग लगने का कारण फिलहाल शार्ट सर्किट बताया गया है।

 

 

Connect with us on social media
1 Comment
  1. … [Trackback]

    […] Here you will find 25973 more Information to that Topic: gyanjyotidarpan.com/sonipat-fire-breaks-out-in-factory-located-at-bhatgaon-raw-material-burnt/ […]

Comments are closed.