सोनीपत: जैव विविधता का अनुभव और ज्ञान में वृद्धि हमारे मूल्यों और विश्वासों को बदल देता है- श्यो प्रसाद

HSBB बोर्ड के चेयरमैन पंकज गोयल आई०एफ०एस की अध्यक्षता में बोर्ड के मिशन राज्य की जैव विविधता के संरक्षण और इसके सतत उपयोग, जैव संसाधनों के उपयोग से होने वाले लाभों के उचित व न्यायसंगत बंटवारे के लिए जैव विविधता अधिनियम 2002 और जैव विविधता नियम, 2004 के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना।

Title and between image Ad

सोनीपत: आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसराना सोनीपत में हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड, सोनीपत जिला कोऑर्डिनटर, श्यो प्रसाद ने स्कूल के प्रांगण में जैव विविधता के बारे में बताया कि किस तरह से जैव विविधता का हमारे जीवन में कितना महत्व है और कैसे जैव विविधता को खतरा है। कैसे जैव विविधता को हम सुरक्षित रख सकते है। जैव विविधता ऐक्ट 2002 क्या है। एचएसबीबी का उद्देश्य जैव विविधता अधिनियम 2002 के उद्देश्य को प्राप्त करना जो इस प्रकार है:-

  • जैव विविधता का संरक्षण
  • जैव संसाधनों का सतत उपयोग
  • जैव आनुवांशिक संसाधनों के उपयोग से उत्पन्न होने वाले लाभों का उचित और न्यायसंगत बटवारा।

HSBB बोर्ड के चेयरमैन पंकज गोयल आई०एफ०एस की अध्यक्षता में बोर्ड के मिशन राज्य की जैव विविधता के संरक्षण और इसके सतत उपयोग, जैव संसाधनों के उपयोग से होने वाले लाभों के उचित व न्यायसंगत बंटवारे के लिए जैव विविधता अधिनियम 2002 और जैव विविधता नियम, 2004 के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना। इसके साथ ही लोगों को बताया कि जैव विविधता क्या है, BMC क्यों बनाई गई, BMC कार्य क्या है।

इस अवसर पर जिला समन्वयक ने छात्रों को ये भी बताया कि पारंपरिक ज्ञान का संरक्षण करना महत्वपूर्ण वनस्पति, जीव-जंतुओं के पारंपरिक किस्मों, वनों का संरक्षण करना, विरासत स्थलों, विरासतीय वृक्षों, पशुओं, वनों एवं पवित्र जल निकाओ का प्रबंधन से अवगत कराया। सभी छात्रों और अध्यापकों ने शपथ ली कि हम सभी जैव विविधता को बढ़ाने में HSBB महत्वपूर्ण योगदान देंगे और अंत में प्रिंन्सीपल मीना सभरवाल ने जिला समन्वयक श्यो प्रसाद का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विरेंदर,सतीश आदि अध्यापकगण भी मौजूद रहें।

Connect with us on social media

Comments are closed.