सोनीपत: शहीदों की याद में भाजपा ने निकाली गई तिरंगा यात्रा

राजीव जैन ने यात्रा के समापन पर खाटू श्याम मंदिर में आरती के बाद तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा का शहर में 40 से ज्यादा स्थानों पर पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया।

Title and between image Ad
  • तिरंगा यात्रा का शहर में 40 से ज्यादा स्थानों पर पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत
  • मुख्य रूप से विधायक मोहन लाल बड़ोली, पूर्व वाईस चेयरमैन ललित बत्रा,
  • डॉक्टर ओम प्रकाश अत्रे, पुर्व मंत्री डा. कविता जैन, पूर्व मंत्री अनिल ठक्कर शामिल रहे

सोनीपत: शहीदों की याद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा से शहर तिरंगामय हो गया, शहर के जिस भी बाजार से हजारों की संख्या में युवा वर्ग दो पहिया वाहनों पर सवार होकर भारत माता के जय घोष के साथ निकले – वहां उपस्थित व्यापारिक, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने तिरंगे हाथ में लहरा-लहरा कर स्वागत किया और यात्रा में शहीदों की मिटटी लेकर वाहन पर सुभोभित कलशों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

गुरुवार सायं महाराजा अग्रसेन चौक से यात्रा की शुरुआत हुई जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन एक बाइक पर चल रहे थे और पार्टी के बाकी नेता साथ-साथ हाथ में तिरंगा लिए हुए थे। कविता जैन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हर वर्ष तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य देश में हर नागरिक के मन में देश प्रेम की भावना जागृत करना है ताकि देश की एकता अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके।

राजीव जैन ने यात्रा के समापन पर खाटू श्याम मंदिर में आरती के बाद तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा का शहर में 40 से ज्यादा स्थानों पर पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। तीन घंटे तक चली यात्रा का स्वागत करने के लिए नागरिकों में होड़ लगी हुई थी और स्वागत के तय स्थानों के अतिरिक्त भी नागरिक पुष्प हाथों में लिए खड़े रहे।

यात्रा में मुख्य रूप से विधायक मोहन लाल बड़ोली, पूर्व वाईस चेयरमैन ललित बत्रा, डॉक्टर ओम प्रकाश अत्रे, पूर्व मंत्री अनिल ठक्कर, तरुण देवीदास, योगेश पाल अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, सुरेंद्र मदान, मुकेश बत्रा, प्रदीप गौतम, नवीन मंगला, अशोक छाबड़ा, महिला जिलाध्यक्ष इंदु वलेचा, निगम पार्षद – हरी प्रकाश सैनी, बबिता- त्रिभुवन कौशिक, मुकेश सैनी, मुनि राम ठोलेदार, पुनीत राई आदि हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.