सोनीपत: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी युग पुरुष, मार्गदर्शक व देशभक्त थे

मंडल अध्यक्ष सुनील पंचाल ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी युग पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक व देशभक्त थे। जिन्होंने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई।

Title and between image Ad

सोनीपत: खरखौदा शहर के दिल्ली बाईपास के पास भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई।

मंडल अध्यक्ष सुनील पंचाल ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी युग पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक व देशभक्त थे। जिन्होंने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई। जिला पार्षद मनजीत भोला ने कहा कि देश के विकास में उनकी दुरगामी सोच, ईमानदारी, सादगी व शांतिपूर्ण व्यवहार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। इस मौके पर विजयपाल पांचाल, अभिजीत राठौर, प्रेम सिंह, मनजीत गोस्वामी, साहिल वाल्मीकि, प्रवीन दहिया आदि उपस्थित रहे।

Connect with us on social media

Comments are closed.