सोनीपत: योग की अलख जगाई 81 गांवों में जागृति यात्रा निकाली

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि एडीसी अंकिता चौधरी के मार्गदर्शन में योग जागरण यात्रा में ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों ने भाग लेकर श्लोगन से लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया। बच्चों ने करो योग, रहे निरोग। योग करो, रोज करो, निरोग रहो।

Title and between image Ad

सोनीपत: जिला सोनीपत में 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए हर घर में योग का संदेश देने के लिए आयुष विभाग द्वारा गुरुवार को योग विशेषज्ञ संगीता देवी के नेतृत्व में 81 गावों में योग जागरण यात्रा निकाली गई।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि एडीसी अंकिता चौधरी के मार्गदर्शन में योग जागरण यात्रा में ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों ने भाग लेकर श्लोगन से लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया। बच्चों ने करो योग, रहे निरोग। योग करो, रोज करो, निरोग रहो। हर आंगन योग। हरियाणा योग आयोग का एक ही नारा, योगमय बने हमारा हरियाणा। चलो योग अपनाएं, जीरो बजट में सेहत बनाएं। विश्व को स्वस्थ बनाना है, योग को घर घर पहुंचाना है आदि नारे लगाते हुए लोगों को योग का संदेश दिया।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.