सोनीपत: सोनीपत में बेहरमी से पीटकर 5 साल की बेटी की हत्या

Title and between image Ad
  • मां व प्रेमी पर हत्या के आरोप में केस दर्ज

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत शहर में शुक्रवार को दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई ममता शर्मसार हो गई। अपनी एक पांच साल की बेटी की बेरहमी से पीट कर मां ने हत्या कर दी है। मृतक बच्ची की मां व उसके प्रेमी पर बच्ची की हत्या का आरोप लगा है। सोनीपत थाना सदर पुलिस ने देर शाम हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोनीपत की इंडियन कॉलोनी गली नंबर 3 निवासी फिरोज खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लगभग 12 साल पहले रवीना निवासी पटेल नगर सोनीपत के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद रवीना से दो लड़की हुई थी। बड़ी लड़की का नाम तन्नु व छोटी का नाम तनवी रखा गया। करीब 2 वर्ष पहले उसकी पत्नी से उसका तलाक हो गया। उसकी छोटी बेटी तनवी तलाक के बाद उसके साथ रहती थी। रवीना लगभग 8 महीने पहले उसके घर से बेटी तनवी (5) को अपने साथ ले गई थी। लेकिन वह मोहन नगर सोनीपत निवासी उसके मामा अमजद के घर पर उसकी पत्नी रवीना बेटी तनवी का शव लेकर पहुंची। उसके साथ एक युवक भी था। रवीना उसकी बेटी तनवी को मरी हुई हालत में लेकर आयी थी। मामा अमजद ने तनवी को देखा तो उसके पूरे शरीर पर नील पड़े हुए थे। तनवी की बेरहमी से पीट कर हत्या की गई है। रविना व पंकज उर्फ केडी ने मिलकर तनवी की हत्या की है।

सोनीपत थाना सदर के एसआई रमेश कुमार ने बताया कि फोन पर थाना में सूचना प्राप्त हुई कि करीब 5 साल की बच्ची की हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। वह मौके पर गए, वहां फिरोज खान मिला। जिसने अपनी पत्नी रवीना व पंकज पर हत्या के आरोप लगाए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Connect with us on social media
Leave A Reply