सोनीपत: भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए महिलाओं को आगे आना है: डा. कविता जैन

पूर्व मंत्री डा. कविता जैन ने कहा कि केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण एवं सुशासन की योजनाएं शुरू की गई हैं और इनका लाभ पात्र परिवारों तक पहुंच रहा है।

Title and between image Ad

सोनीपत: स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम घर में गुरुवार को पूर्व मंत्री डॉक्टर कविता जैन ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को भाजपा से जोड़ना है। इस मौके पर प्रदेश सचिव किरण बाला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजू दहिया, मोनिका दहिया, रेखा गर्ग, सुनीता लोहचहब जिलाध्यक्ष इंदु वलेचा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है।

प्रेमा तिवारी, कौशल्या, अंजू लाकरा, पूनम शर्मा, सीमा गोयल, सुनीता गांधी, मुन्नी देवी, सुनीता, पूनम काजला, आशा अहलावत को उपाध्यक्ष, धर्मकौर, चंचल अरोड़ा, रितु, उषा, प्रेम लता, पूनम गौतम, औमल देवी, दीक्षा कुकरेजा, पुष्पा बैरागी को सचिव, आशा को आईटी  प्रमुख एवं अन्नू को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला कार्यकारिणी मे सोनिया, कविता, निगम पार्षद संगीता सैनी, ममता लूथरा, बबिता कौशिक, कुंडली पालिका की चेयरमैन शिमला देवी, मोनिका दहिया, खुशबु जैन, ख़ुशी, रूबी, भरपाई चहल, राजेश खत्री, शीला एवं हेमा को लिया गया है। सभी को अंगवस्त्र पहनकर स्वागत किया गया।

पूर्व मंत्री डा. कविता जैन ने कहा कि केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण एवं सुशासन की योजनाएं शुरू की गई हैं और इनका लाभ पात्र परिवारों तक पहुंच रहा है। जबकि कांग्रेस के राज में कागजों या दलालों तक सीमित रहता था। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए नए उद्योग लगवाने का कार्य स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत के तहत किया गया है तथा सरकारी नौकरियां मेरिट पर दी जा रही हैं।  भाजपा की महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया पत्रकार वार्ता में दीपा जिंदल एवं किरण रोहिल्ला को जिला महामंत्री बनाने की घोषणा की ।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.