सोनीपत: पूर्व मंत्री रतनलाल कटारिया की याद में अंबेडकर पार्क खरखौदा में पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि

बैठक में दो मंडलों की मीटिंग बुलाई गई। जिसमे खरखौदा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त जांगड़ा और फरमाना मंडल अध्यक्ष विनोद स्वामी व सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Title and between image Ad

खरखौदा: ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री विजय पाल पांचाल ने खरखौदा के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने बैठक लेने से पहले हरियाणा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अंबाला लोकसभा से सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया की याद में अंबेडकर पार्क खरखौदा में पौधारोपण किया और उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में दो मंडलों की मीटिंग बुलाई गई। जिसमे खरखौदा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त जांगड़ा और फरमाना मंडल अध्यक्ष विनोद स्वामी व सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Sonepat: Tribute planted in Ambedkar Park Kharkhoda in memory of former minister Ratanlal Kataria
पदाधिकारियों की बैठक लेते ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विजयपाल पांचाल।

विजयपाल पांचाल ने दोनों मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को अपने-अपने मंडल में लोगो से उनकी समस्या सुनकर समस्या का अधिकारियों से मिलकर हल कराने का परामर्श दिया। मोर्चे को मजबूत बनाने तथा लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों की समस्याओं का अधिकारियों से मिलकर समाधान कराया जाएगा। तभी लोग उन पर भरोसा करेंगे।

इस मौके पर रविंद्र, संजय, निशांत जांगड़ा, मुकेश, रोशन, सोनू, अंकुर, मुकेश जांगड़ा, पवन जांगड़ा, सौरव कार्यकर्ता मौजूद रहे।  29 केकेडी एक फोटो। फोटो। पदाधिकारियों की बैठक लेते ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विजयपाल पांचाल

 

Connect with us on social media

Comments are closed.