सोनीपत: डिस्ट्रिक्ट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स बना ओवरऑल चैम्पियन

रिटायर्ड डिप्टी डाइरेक्टर पारस राम, गुरुग्राम से अभिषेक त्रिपाठी, समाजसेवी देवेंद्र आहूजा, आशा गोयल, गीता अरोड़ा, विवेक कुमार, जिम्नास्टिक संघ के सचिव ओपी सैनी, कोच सीमा शर्मा द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Title and between image Ad

सोनीपत: द्वितीय डिस्ट्रिक्ट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में मंगलवार को लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ी सर्वाधिक पदक 55 पदक जीतकर ओवरऑल चैम्पियन बने हैं। दो दिवसीय द्वितीय सोनीपत डिस्ट्रिक्ट जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन हुआ।

रिटायर्ड डिप्टी डाइरेक्टर पारस राम, गुरुग्राम से अभिषेक त्रिपाठी, समाजसेवी देवेंद्र आहूजा, आशा गोयल, गीता अरोड़ा, विवेक कुमार, जिम्नास्टिक संघ के सचिव ओपी सैनी, कोच सीमा शर्मा द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के बच्चों ने जिम्नास्टिक के विभिन्न व्यायामों की एक शानदार प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विदयालयों से लगभग 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में लिटल एंजल्स स्कूल को 22 स्वर्ण, 15 रजत, 18 कांस्य पदक मिले जिसके आधार पर ओवर ऑल चैम्पियन घाेषित किया गया। विदयालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

विदयालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, डॉ विशाल गर्ग ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी। आशा गोयल ने कहा कि  खिलाड़ियों को खेल भावना शानदार खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.