सोनीपत: सब जूनियर ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता खरखौदा में संपन्न

ग्रेपलिंग कोच जगमेंद्र पांचाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक विजेता खिलाड़ी 29-30 जुलाई को हांसी में होने वाली राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।

Title and between image Ad
  • लड़कों में नीरज, विश्वास, अरमान, हिमांशु ने स्वर्ण पदक जीते
  • लड़कियों में दीक्षा, दिव्यांशी, काजल ने स्वर्ण पदक जीते

सोनीपत: तृतीय जिला सोनीपत सब जूनियर ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता प्रताप स्कूल खरखौदा में रविवार को संपन्न हुई। जिसका शुभारंभ द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश दहिया व जिला सोनीपत ग्रेपलिंग संघ के महासचिव मनीष दहिया ने बाउट आरंभ करवाकर किया। प्रतियोगिता में 15 वर्ष की आयु तक के लड़के व लड़कियों ने प्रतिभागिता की। गी व नेगी दोनों इवेंट करवाए गए।

प्रतियोगिता के विजेता यह रहे
प्रतियोगिता में 35 किलोग्राम भार वर्ग में नीरज ने स्वर्ण व दीपांशु ने रजत पदक जीते,  42 किलोग्राम में वंश ने स्वर्ण मलकीत ने रजत मोहित ने कांस्य, 47 किलोग्राम में विश्वास ने स्वर्ण, सौरभ ने रजत, सौरभ अहुलाना ने कांस्य, 50 किलोग्राम अरमान ने स्वर्ण, हर्ष ने रजत, 53 किलोग्राम में हिमांशु ने स्वर्ण, राहुल ने रजत, लड़कियों की प्रतियोगिता में अंडर 11 में दीक्षा ने स्वर्ण अननया ने रजत, अंडर 30 में दिव्यांशी ने स्वर्ण, कीर्ति ने रजत, अंडर 15 में काजल ने स्वर्ण पदक जीता है। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया व ब्रहम प्रकाश अध्यक्ष व चेयरमैन राजेश पहलवान सोनीपत ग्रेपलिंग संघ ने मेडल पहनाकर स्वागत किया। ग्रेपलिंग कोच जगमेंद्र पांचाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक विजेता खिलाड़ी 29-30 जुलाई को हांसी में होने वाली राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।

 

 

Connect with us on social media
2 Comments
  1. Wilfred Dedeke says

    Great write-up, I am normal visitor of one’s blog, maintain up the excellent operate, and It’s going to be a regular visitor for a long time.

  2. Smart contract generator free says

    Saved as a favorite, I really like your blog!

Comments are closed.