सोनीपत: विधायक निर्मल ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में दौरा किया
विधायक ने कनोडिया ग्रुप के चेयरमैन विनय कनोडिया को महिलाओं की ट्रेनिंग व नौकरी के लिए दिशा निर्देश दिए। कनोडिया ग्रुप के चेयरमैन विनय कनोडिया ने विधायक को हर संभव मदद करने के लिए आश्वासन दिया।
गन्नौर/सोनीपत: क्षेत्र की महिलाओं की उन्नति एवं रोजगार संबंधित सुविधाएं देने के उद्देश्य से विधायक निर्मल चौधरी ने सोमवार को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कनोडिया ग्लोबल प्राइवेट लिमिटिड का दौरा किया। विधायक ने कनोडिया ग्रुप के चेयरमैन विनय कनोडिया को महिलाओं की ट्रेनिंग व नौकरी के लिए दिशा निर्देश दिए। कनोडिया ग्रुप के चेयरमैन विनय कनोडिया ने विधायक को हर संभव मदद करने के लिए आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि महिलाओं को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए और जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। हमारी तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर बड़ी औद्योगिक मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रधान अमित गोयल, एचएसआईडीसी बड़ी के प्रबंधक विनोद कत्याल, रोहतास पवार, विकास शर्मा, अंकित त्यागी, महक फौगाट, हिमांशु धीमान, आशू धीमान आदि उपस्थित रहे।
… [Trackback]
[…] Find More on that Topic: gyanjyotidarpan.com/sonipat-mla-nirmal-visited-big-industrial-area/ […]