सोनीपत: रजत पदक विजेता दीपिका का कुश्ती अकेडमी लड़सौली में स्वागत

एकेडमी संचालक भारत केसरी भीम अवार्डी पहलवान नवीन मोर ने बताया कि दीपिका ने रोहतक विश्वविद्यालय की तरफ से खेलते हुए अपनी टीम को रजत पदक दिलाने में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।

Title and between image Ad

सोनीपत: आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्कल कबड्डी में रजत पदक जीत कर लौटी लड़सौली गांव की खिलाड़ी दीपिका मोर का पद्म श्री द्रोणाचार्य गुरु हनुमान कुश्ती कबड्डी अकेडमी में स्वागत किया गया।

एकेडमी में माता धनकौर देवी स्पोर्ट्स क्लब व गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने दीपिका का फूल व नोटों की मालाओं के साथ स्वागत किया। एकेडमी संचालक भारत केसरी भीम अवार्डी पहलवान नवीन मोर ने बताया कि दीपिका ने रोहतक विश्वविद्यालय की तरफ से खेलते हुए अपनी टीम को रजत पदक दिलाने में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। यह उनकी अकेडमी के लिए गौरव की बात है। संस्थापक चांद राम मोर, प्रधान धर्मवीर मोर, राम कुमार मोर, पूर्व सरपंच संजय मोर, प्रियव्रत मोर, सतबीर, सुरेश, कोच मीना मोर, बिरमती देवी, दीपिका के पिता पवन मोर, मां सुदेश कुमारी उपस्थित रहे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.