सोनीपत: राखी हत्याकांड में एक और आरोपी किया गिरफ्तार
गांव बड़ौली निवासी रणजीता ने थाना बहालगढ में शिकायत दी थी कि उसके लड़के विजय ने उसकी लङकी राखी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह घर से भाग गया है। थाना बहालगढ में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। जांच टीम में नियुक्त एसआई रमेश ने घटना में संलिप्त एक आरोपी विजय वासी बङौली जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया था।
सोनीपत (अजीत कुमार): राखी हत्याकांड में बहालगढ की पुलिस टीम ने सोमवार को और आरोपी को गिरफ्तार किया है। राखी की 10 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार आरोपी सुरज वासी नयी बसौदी जिला सोनीपत का रहने वाला है।
गांव बड़ौली निवासी रणजीता ने थाना बहालगढ में शिकायत दी थी कि उसके लड़के विजय ने उसकी लङकी राखी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह घर से भाग गया है। थाना बहालगढ में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। जांच टीम में नियुक्त एसआई रमेश ने घटना में संलिप्त एक आरोपी विजय वासी बङौली जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया था। अब अन्य एक और आरोपी सूरज वासी नयी बसौदी जिला सोनीपत को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
Comments are closed.