सोनीपत: जरुरतमंदों की सेवा करना ही प्रभु की पुजा है: इंजीनियर अनायत

प्रथम महिला अनायत यंग थेस्पियन ग्रुप द्वारा आयोजित वस्त्र वितरण समारोह के उद्घाटन अवसर पर कहा कि पेड़ पौधे निरंतर अपना कार्य करते रहते हैं। वे कभी नहीं देखते की कोई उन्हें क्या देगा। अगर आप फल दार पौधे को पत्थर भी मारोगे तो भी वह बदले में आपको फल ही देगा।

Title and between image Ad
  • यंग थेस्पियन ग्रुप ने जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए

सोनीपत: दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल की प्रथम महिला रजनी अनायत ने कहा कि मानव को प्रकृति से सीख लेनी चाहिए कि प्रकृति हमेशा हमें निस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती है। वास्तव में जरुरतमंदों की सेवा करना ही प्रभु की पुजा है।

प्रथम महिला अनायत यंग थेस्पियन ग्रुप द्वारा आयोजित वस्त्र वितरण समारोह के उद्घाटन अवसर पर कहा कि पेड़ पौधे निरंतर अपना कार्य करते रहते हैं। वे कभी नहीं देखते की कोई उन्हें क्या देगा। अगर आप फल दार पौधे को पत्थर भी मारोगे तो भी वह बदले में आपको फल ही देगा। उन्होंने कहा यंग थेस्पियन ग्रुप निरंतर 8 वर्षों से सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को वस्त्र प्रदान करने का कार्य कर रहा है। यह एक प्रशंसनीय कार्य है।

उन्होंने कहा कि उनकी जरूरत व दुखों को कम करना हमारा दायित्व है। यही कार्य विश्वविद्यालय का यंग थेस्पियन ग्रुप कर रहा है। वर्ष 2013 में यंग थेस्पियन ग्रुप ने इस कार्य की शुरुआत की थी,जिसके कोर्डीनेटर विवेक गौतम थे।

कार्यक्रम की आयोजक डा. रुपा राठी ने बताया कि वस्त्र वितरण का प्रारंभ विश्वविद्यालय के सवेरा स्कूल से किया गया, जिसमें गरीबों व जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, खिलौने, स्टेशनरी, मिठाई व अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया गया। इसके बाद बुध विहार, मुरथल गांव,गेटवे स्कूल, श्री जी स्कूल के आस-पास की गरीब बस्तियों व ईंट-भट्ठों में भी गर्म वस्त्र, कम्बल व अन्य खाने-पीने का सामान भी वितरित किया गया। संचालन डॉ. रूपा राठी व यंग थेसपियन सोसायटी के छात्रों काजल,अमित नेहरा, रमन, दृष्टि, नितिश,साहिल, अजय, रजत,रितिका,निकिता,हितेश,टीना, कंगना,शिवानी निष्ठा व शीतल ने किया। यंग थेस्पियन सोसायटी के पूर्व छात्रों अशोक, रितू, राहुल, दीपक, प्रदीप, हैप्पी अनुवास, माधवी और पलक ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डॉ. वंदना शर्मा, रिसर्च स्कॉलर सीमा, मंजीत व स्वाति शामिल रहे।

Connect with us on social media
1 Comment
  1. … [Trackback]

    […] Read More here on that Topic: gyanjyotidarpan.com/sonepat-serving-the-needy-is-worship-of-god-engineer-anayat/ […]

Comments are closed.