सोनीपत: जनता और कार्यकर्ता नई शक्ति के रुप में उभरेंगे: कुलदीप शर्मा

हरियाणा के मुख्यमंत्री कहते हैं कि पुलिस क्या हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती है। कांग्रेस के राज में हरियाणा विकास में नंबर-1 था। वर्तमान में हरियाणा क्राईम, हिंसात्मक घटनाओं, बेरोजगारी, मंहगाई में नंबर वन है।

Title and between image Ad
  • संगठन को मजबूती देने के लिए मिलकर कार्य करें कार्यकर्ता:पूर्व विधायक पदम दहिया

सोनीपत: पूर्व विधानसभा स्पीकर कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस नये इतिहास की रचना करेगी जनता और कार्यकर्ता नई शक्ति के रुप में उभरेंगे।

गन्नौर विधान सभा क्षेत्र की बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी है। कर्मचारियों को हक नहीं मिल रहा। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था न के बराबर है, नूंह हिंसा में यह मंजर दिखाया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री कहते हैं कि पुलिस क्या हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती है। कांग्रेस के राज में हरियाणा विकास में नंबर-1 था। वर्तमान में हरियाणा क्राईम, हिंसात्मक घटनाओं, बेरोजगारी, मंहगाई में नंबर वन है। जनता सब समझ गई है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ है और आने वाले चुनावों में देश व प्रदेश में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी।

पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पदम दहिया ने कहा कि गन्नौर हलके को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने वाले नेता कुलदीप शर्मा व पार्टी को मजबूती देने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ता मिलकर कार्य करें। पार्टी द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वे पूरी उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हुए आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलवाने तथा चौधरी भूपेन्द्र हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने के दिन-रात मेहनत करेंगे।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.