सोनीपत: गर्भवती महिला की गला घोंटकर हत्या मामले में पति गिरफ्तार, रिमांड पर लिया 

पानीपत के गांव मतलौड़ा निवासी मृतक काफी के चाचा राजबीर उर्फ काला थाना सदर गोहाना में शिकायत दी थी कि उसकी भतीजी उसके पति अशोक व उसके परिवार के सदस्यों ने मिलकर हत्या कर दी थी।

Title and between image Ad

सोनीपत: गांव रभड़ा में विवाहिता गर्भवती काफी की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में काफी के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक को अदालत में पेश गिरफ्तार रविवार को पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

पानीपत के गांव मतलौड़ा निवासी मृतक काफी के चाचा राजबीर उर्फ काला थाना सदर गोहाना में शिकायत दी थी कि उसकी भतीजी उसके पति अशोक व उसके परिवार के सदस्यों ने मिलकर हत्या कर दी थी। पुलिस को दी शिकायत में राजबीर ने बताया कि अशोक व इसकी माता रोशनी, प्रवीन्द्र पुत्र लक्ष्मीनारायण, प्रवीन्द्र की पत्नी, प्रवीन्द्र की मां प्रसन्नी व प्रवीन्द्र का लड़का मार पीट करते रहे। शनिवार को इन्होंने मिलकर काफी के गले में चुन्नी का फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी गई थी। थाना सदर गोहाना में पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी एसआई रामनिवास ने घटना में संलिप्त मृतका काफी के पति अशोक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.