May 23, 2026

सोनीपत खबर: सोनीपत में देवड़ु रोड निर्माण में गड़बड़ी पर मेयर ने लगाई फटकार

Mayor reprimands Sonipat for irregularities in Devdu Road construction

सोनीपत: में देवड़ु रोड 33फुटा सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर मेयर राजीव जैन ने मौके पर सुनवाई करते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत में देवड़ु रोड स्थित 33 फुटा सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर मेयर राजीव जैन ने मौके पर पहुंचकर शनिवार को जांच की। उन्होंने निर्माण कार्य में घटिया टाइलें लगाने, ईंटों के नीचे रेत नहीं डालने और सीवर मैनहोल के आसपास सीमेंट नहीं लगाने पर ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई।

मेयर ने पूर्व पार्षद मुकेश सैनी और स्थानीय लोगों के साथ सड़क का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि टाइलें बेतरतीब तरीके से लगाई गई थीं और कई जगह निर्माण पूरा होने से पहले ही टूट चुकी थीं। टाइलें उखाड़कर देखने पर नीचे रोड़ा मानकों के अनुसार नहीं मिला। रोड़े के ऊपर रेत की परत भी नहीं डाली गई थी। कई स्थानों पर नई की बजाय पुरानी टाइलें लगाने की बात भी सामने आई।

मेयर ने नगर निगम अधिकारियों को निर्माण कार्य की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क के खराब हिस्से को उखाड़कर दोबारा बनाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर वह स्वयं निर्माण कार्यों की जांच करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से वर्क ऑर्डर की प्रति भी मांगी ताकि तय मानकों की जानकारी ली जा सके।

वहीं, 42वें सप्ताह के स्वच्छता अभियान के तहत ईदगाह बस्ती से पुलिस लाइन तक सफाई अभियान चलाया गया। बढ़ मलिक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और जैन विद्या मंदिर में विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अभियान में पार्षद सुनीता कालूपुर, ब्रह्म प्रकाश, नकिन मेहरा, हंसराज, सतपाल कटारिया, सुरजीत दहिया, अनिल झरोठी, अनिल धूल, रजत जैन, जोगिंदर मेहरा, पवन प्रजापत, ईरशाद और सतेंद्र दहिया मौजूद रहे।

About The Author