July 5, 2026

सोनीपत: पुलिस ने बिछड़ी पांच साल बच्ची को परिजनों से मिलाया

Sonipat Police reunited a lost five-year-old girl with her family.

सोनीपत: बिछड़ी बच्ची को उसके परिजनों को मिलाते पुलिस कर्मचारी।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत जिला पुलिस ने रविवार को परिवार से बिछड़ी पांच वर्षीय बच्ची को उसके परिजनों से सकुशल मिला दिया। बच्ची शहर के एक पेट्रोल पंप के सामने लावारिस हालत में घूमती हुई मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची की पहचान कर उसे उसके सैनीपुरा निवासी परिवार को सौंपा।

राहगीरों ने बच्ची को लावारिस अवस्था में घूमते देखा ताे पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में लेकर उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, क्षेत्र में जानकारी एकत्रित की और स्थानीय स्तर पर लगातार प्रयास करते हुए बच्ची के परिजनों का पता लगाया। पहचान सुनिश्चित होने के बाद बच्ची को उसके सैनीपुरा, सोनीपत निवासी परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपनी बच्ची को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने सोनीपत पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली की सराहना की। सोनीपत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं कोई बच्चा, बुजुर्ग या मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति लावारिस अथवा असहाय अवस्था में दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 या नजदीकी पुलिस थाना, चौकी को सूचना दें।

About The Author