May 22, 2026

सोनीपत खबर: छह महीने बाद मिला नाबालिग, परिजनों में लौटी खुशियां

Sonepat Minor found after six months, happiness returns to family

सोनीपत: लापता नाबालिग बच्चे को ढूंढकर परिजनों से मिलवाते हुए पुलिस कर्मी।

सोनीपत, अजीत कुमार। पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देशन में सोनीपत पुलिस की जनसहायता अभियान के तहत थाना बहालगढ़ पुलिस ने छह महीने से लापता एक नाबालिग बच्चे को सकुशल ढूंढकर गुरुवार को उसके परिजनों से मिलवाया।

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 20 मई की आधी रात थाना प्रभारी महेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बहालगढ़ चौक पर चौदह वर्षीय एक लड़का लावारिस हालत में घूमता मिला। पुलिस टीम ने बच्चे से पूछताछ कर उसकी पहचान की। जांच में पता चला कि वह बहालगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है और करीब छह महीने पहले घर से लापता हो गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चा अपने परिवार का इकलौता पुत्र है। उसकी माता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि पिता बुजुर्ग हैं। बच्चे के मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। सोनीपत पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद नाबालिग को उसके चचेरे भाई के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बच्चे को सुरक्षित वापस मिलाने पर पुलिस का आभार जताया।

About The Author