May 22, 2026

सोनीपत खबर: रोमानिया में भारत का दम दिखाएगी क्वानकीडो टीम, हरियाणा के सागर शामिल

Sonepat Kwankido team will showcase India's strength in Romania, Sagar from Haryana included

सोनीपत: भारतीय क्वानकीडो टीम रोमानिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने वाले खिलाड़ी।

सोनीपत, अजीत कुमार। भारतीय क्वानकीडो टीम गुरुवार को यूरोप के देश रोमानिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता में देशभर से चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शामिल किया गया है। समालखा स्थित यामिन ताइक्वांडो अकैडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एवं कोच सागर का चयन 55 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है, जिससे अकेडमी और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही टीम को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया। इस दौरान क्वानकीडो फेडरेशन इंडिया के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने टीम का उत्साहवर्धन किया। अकेडमी संचालकों ने कहा कि खिलाड़ियों की लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण का ही परिणाम है कि क्षेत्र के खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

Sonepat Kwankido team will showcase India's strength in Romania, Sagar from Haryana included
सोनीपत: क्वानकीडो फेडरेशन ऑफ इंडिया मंे तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष यामिन खान के साथ सागर।

भारतीय टीम में बिहार से रवि कालड़ा 60 किलोग्राम, राजस्थान से नवीन कुमार 65 किलोग्राम, पंजाब से प्रीत सिंह 72 किलोग्राम, उत्तराखंड से सुनील कुमार 78 किलोग्राम, हिमाचल से पुरुषोत्तम 80 किलोग्राम और हरियाणा से सागर 55 किलोग्राम भार वर्ग में शामिल हैं। टीम कोच की जिम्मेदारी नई दिल्ली से अजय दलाल निभा रहे हैं, जबकि अतुल पंगोत्रा और नवीन सैनी टीम प्रबंधन से जुड़े हैं। क्वानकीडो फेडरेशन ऑफ इंडिया में तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष यामिन खान ने भी पूरी टीम को शुभकामनाओं के साथ रवानगी दीं। अकादमी प्रबंधन ने बताया कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सागर के चयन से अकेडमी के युवा खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिला है। सभी ने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम रोमानिया में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतकर लौटेगी।

About The Author