April 24, 2026

सोनीपत: भाजपा ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया: डॉ. किरण कलकल

BJP has always respected women Dr. Kiran Kalkal

भाजपा ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया: डॉ. किरण कलकल

गोहाना, ज्योति शर्मा। शुक्रवार को जिला गोहाना में भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. किरण कलकल ने कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति अधिनियम का विरोध कर महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त होने से वंचित किया है।

डॉ. किरण कलकल ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को मजबूत बनाने का काम किया है। इनमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना और उज्ज्वला योजना जैसी पहलें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नारी शक्ति अधिनियम का विरोध नहीं करती, तो आज महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और अधिक मजबूत होती। डॉ. कलकल ने यह भी कहा कि आने वाले चुनावों में महिलाएं अपने मताधिकार का उपयोग कर कांग्रेस को जवाब देंगी।

इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना शर्मा और बाला सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

About The Author