सोनीपत: मन-आत्मा की संभावनाओं को प्रकट करने का सरल माध्यम योग:कविता जैन

पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि तन और मन स्वस्थ्य रहता है। योग में बीमारी को दूर करने की शक्ति है। योग से मनुष्य ऊर्जावान बना रहता है। शारीरिक व्यायाम के साथ आतमा और परमाल्मा का मिलन करने का सशक्त माध्यम है। 

Title and between image Ad
  • हेबिटेट क्लब में चल रहे तीन दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ समापन

सोनीपत: हर घर आंगन योग विषय के तहत हेबिटेट क्लब में चल रहे तीन दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि मन आत्मा की संभावनाओं को प्रकट करने का सरल उपाय योग है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि तन और मन स्वस्थ्य रहता है। योग में बीमारी को दूर करने की शक्ति है। योग से मनुष्य ऊर्जावान बना रहता है। शारीरिक व्यायाम के साथ आतमा और परमाल्मा का मिलन करने का सशक्त माध्यम है।

श्रीमती जैन ने कहा कि योग मस्तिष्क के कार्यों, स्मृति में एकाग्रचितता लाता है। तनाव से मुक्त रहने के लिए योग रामबाण है। इसलिए अभ्यास कीजिए योग कीजिए फायदेमंद है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है।

आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी प्रशिक्षण शिविर में उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। आयुष विभाग के चिकित्सक डा. संजय शर्मा व डा. सतपाल, डा. संजय शर्मा और राजेश दलाल ने शिविर में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Connect with us on social media

Comments are closed.