सोनीपत: गोहाना में व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक किया तो खाता हो गया खाली
गोहाना में उत्तम नगर वार्ड 18 लिवासी रोबिंद जैन सोनीपत साइबर क्राइम थाना सोमवार को शिकायत दी है जिसमें बताया कि 2 फरवरी को उसके मोबाइल नंबर पर एक अन्य नंबर से व्हाट्सएप पर हेल्पलाइन सर्विस से एक एप्लिकेशन फाइल आई थी।
- साइबर ठगों ने सुबह तक बैंक खाते से 7.50 लाख ट्रांसफर कर लिए
सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत में साइबर ठगों का एक और व्यक्ति शिकार हो गया व्हाट्सएप पर आए लिंक को क्लिक करने के बाद उसके बैंक खाते से 7. 50 लाख रुपये निाल लिए गए। व्यक्ति के बैंक खाते से तीन बार में एक अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए। साइबर थाना क्राइम पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गोहाना में उत्तम नगर वार्ड 18 लिवासी रोबिंद जैन सोनीपत साइबर क्राइम थाना सोमवार को शिकायत दी है जिसमें बताया कि 2 फरवरी को उसके मोबाइल नंबर पर एक अन्य नंबर से व्हाट्सएप पर हेल्पलाइन सर्विस से एक एप्लिकेशन फाइल आई थी। उसने गलती से इस फाइल को ओपन कर दिया। इसके बाद 3 फरवरी को सुबह उसके यूनियन बैंक आफ इंडिया के अकाउंट से तीन ट्रांजैक्शन के माध्यम से 7 लाख 50 हजार रुपए खाते से निकाले जाने के मैसेज आए। इसमें एक बार में 50 हजार, दूसरी बार में 2 लाख और तीसरी बार में 5 लाख रुपए उसके खाते से फेडरल बैंक के एक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। जबकि उसने ऐसी कोई ट्रांजैक्शन की। यह किसी साइबर ठग का का काम है। रोबिंद जैन की शिकायत परथाना साइबर क्राइम सोनीपत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ केस दर्ज किया है। साइबर पुलिस बैंक अकाउंट नंबर के आधार पर ठग की पहचान के प्रयास कर रही है।
Comments are closed.