सोनीपत: सोनीपत व बागपत के अधिकारी सूचनाओं को आदान प्रदान करेंगे
लिस आयुक्त सोनीपत बी. सतीश बालन ने कहा कि कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराया जाएगा, बागपत व सोनीपत के अधिकारियों का आपस में कोआर्डिनेशन रखने व कावड़ यात्रा से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए हरियाणा का उत्तर प्रदेश के अधिकारियों का ग्रुप बनाया जाए। समय पर सूचनाओं का आदान-प्रदान होता रहे।
- हरियाणा व उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने कावड़ यात्रा को लेकर बैठक में हुआ निर्णय
- आयुक्त सोनीपत बी सतीश बालन व बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की रही उपस्थिति
सोनीपत: कावड़ यात्रा को लेकर हरियाणा व उत्तर प्रदेश के अधिकरियों ने मंगलवार को विश्राम ग्रह राई में बैठक की गई जिसमें कांवड़ यात्रा को बेहतर तरीके से पूराकिया जा सके इसके लिए पुलिस आयुक्त सोनीपत बी सतीश बालन व उत्तर प्रदेश से बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व अन्य संबंधित दोनों सहित जिला के अन्य अधिकारी के उपस्थित रहे।
जिला सोनीपत में कावड़ यात्रा को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिसमें वार्ता के चर्चा हुई कि बागपत के निवाड़ा से शिवभक्त प्रस्थान करते हैं उसके संबंध में उन्होंने यातायात परिवर्तन, प्रकाश व्यवस्था व शिव भक्तों को मूलभूत सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त सोनीपत बी. सतीश बालन ने कहा कि कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराया जाएगा, बागपत व सोनीपत के अधिकारियों का आपस में कोआर्डिनेशन रखने व कावड़ यात्रा से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए हरियाणा का उत्तर प्रदेश के अधिकारियों का ग्रुप बनाया जाए। समय पर सूचनाओं का आदान-प्रदान होता रहे।
बागपत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, नगर मजिस्ट्रेट सोनीपत डॉक्टर अनमोल, पुलिस उपायुक्त पुर्व सोनीपत गौरव, विरेंद्र सिंह ,विजय सिंह सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments are closed.