सोनीपत: शिक्षा व खेल के क्षेत्र में सोनीपत हमेशा अव्वल रहता है: सांसद कौशिक

डॉ. महा सिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र में स्थापित धरोहर के लिए उन्होंने 15 साल में 6 लाख किलोमीटर का सफर किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कल्चर, एग्रीकल्चर से है।

Title and between image Ad
  • भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में तीन दिवसीय यूनिफेस्ट शुरु
  • सांसद रमेश कौशिक ने बतौर मुख्यातिथि किया यूनिफेस्ट का शुभारंभ

सोनीपत: भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में शनिवार को तीन दिवसीय यूनिफेस्ट का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि सांसद रमेश कौशिक ने किया। सांसद ने संबोधन में कहा कि यह विश्वविद्यालय हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है जिसकी जरूरत भी है। जिस तरह से पढ़ाई जरूरी है उसी तरह से अपनी संस्कृति का भी ज्ञान होना चाहिए।

Sonipat: Sonipat always remains first in the field of education and sports: MP Kaushik
सोनीपत: भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में तीन दिवसीय यूनिफेस्ट में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए कलाकार।

सांसद ने कहा कि सोनीपत एजुकेशन हब है और शिक्षा के क्षेत्र में हमारे विद्यार्थी हमेशा अव्वल रहते हैं। खेलों में पूरे देश के 50 प्रतिशत मेडल हरियाणा लाता है। सोनीपत का विकास गुडग़ांव की तर्ज किया जा रहा है। डॉ. महा सिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र में स्थापित धरोहर के लिए उन्होंने 15 साल में 6 लाख किलोमीटर का सफर किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कल्चर, एग्रीकल्चर से है। धरोहर को आज तक 106 देशों के प्रतिनिधि मंडल देख चुके हैं। डॉ. पुनिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले रत्नावली उत्सव में भगत फूल सिंह महिला विवि की प्रस्तुति हमेशा लाजवाब होती है।

उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले रत्नावली उत्सव में अबकी बार ऑस्ट्रेलिया की टीम भी भाग ले रही है। हरियाणवी संस्कृति से लुप्त हो चुके लूर नृत्य को 50 वर्ष बाद पुन: मंच पर प्रस्तुत करेंगे। हमें अपनी संस्कृति से जुड़े रहना है। विवि की कुलपति का प्रयास है कि महिला विवि में हेरिटेज गैलरी व भगत फूल सिंह जी का म्यूजियम स्थापित हो।

युवा एवं सांस्कृतिक मामले की निदेशक डॉ. सुषमा जोशी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय का नौवां यूनिफेस्ट है और संबंधित कॉलेजों के साथ दूसरा है। सभी रीजनल सेंटर, सम्बंधित कॉलेज व विवि टीचिंग डिपार्टमेंट के कुल 500 प्रतिभागी हैं। विश्वविद्यालय डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. संकेत विज, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो० श्वेता हुडा, सह छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. ईशानी, डॉ. कृतिका दहिया उपस्थित रहे।

Connect with us on social media

Comments are closed.