सोनीपत: पुलिस के जवान को सीने में गोली मारी

अशोक विहार निवासी पूनम ने सिटी थाना पुलिस को बताया है कि बुधवार देर शाम किसी ने दरवाजा खुलवाने के लिए घंटी बजाई। दिल्ली पुलिस सेवारत उनके पति प्रवीन ने दरवाजा खोला।

Title and between image Ad

सोनीपत: दिल्ली पुलिस के जवान को सोनीपत के अशोक विहार में उसी के पड़ोसी ने पुरानी रंजिश के कारण सीने में गोली मार दी है। गोली मारने के बाद कार में बैठकर भाग गया है। दिल्ली पुलिस के जवान को परिजनों निजी अस्पताल में लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

अशोक विहार निवासी पूनम ने सिटी थाना पुलिस को बताया है कि बुधवार देर शाम किसी ने दरवाजा खुलवाने के लिए घंटी बजाई। दिल्ली पुलिस सेवारत उनके पति प्रवीन ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही उनके पड़ोसी राजेश नैन उनके पति के सीने में गोली मार दी। इसके बाद राजेश नैन अपने साथी बिजेंद्र के साथ कार में सवार हो कर भाग गए। पूनम ने बताया कि कार में कुछ और लोग भी अंदर बैठे थे। पूनम ने बताया कि उनके पति के साथ मामूली कहासुनी को लेकर राजेश नैन ने झगड़ा कर दिया था। उसकी रंजिश में अब वारदात को अंजाम दिया है।

सिटी सोनीपत थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस के जवान को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घायल की पत्नी के बयान पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। मामले में की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.