सोनीपत: विधायक सुरेंद्र पंवार ने शहरवासियों के साथ धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि रंगों का पर्व होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिसे देशभर के लोग पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं।

Title and between image Ad
  • विधायक सुरेंद्र पंवार ने शहरवासियों को रंगो के पर्व होली की दी शुभकामनाएं

सोनीपत: विधायक सुरेंद्र पंवार द्वारा मुरथल रोड स्थित यूनिक गार्डन में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें हजारों की तादाद में शहरवासियों ने शिरकत कर एक-दूजे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। विधायक सुरेंद्र पंवार ने रंगों के पर्व होली की सभी शहरवासियों को शुभकामनाएं दी व होली मिलन समारोह में पहुंचने पर धन्यवाद किया।

विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि रंगों का पर्व होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिसे देशभर के लोग पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को यह त्योहार मनाया जाता है। होली के साथ अनेक कथाएं जुड़ीं हैं। होली मनाने के एक रात पहले होलिका दहन किया जाता है। इसके पीछे एक लोकप्रिय पौराणिक कथा है। यह कथा इस बात का संकेत करती है की बुराई पर अच्छाई की जीत अवश्य होती है।

आज भी पूर्णिमा को होली दहन किया जाता हैं, और अगले दिन सब लोग एक दूसरे पर गुलाल, अबीर और तरह-तरह के रंग डालते हैं। यह त्योहार रंगों का त्योहार है। आज के दिन हम सभी को एकजुट होकर समाज के विकास में योगदान करने का अटूट संकल्प लेना चाहिए। हमेश आपस में किसी भी प्रकार का द्वेष भाव नहीं रखना चाहिए। हम सभी को अपने देश, समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। इस दौरान हजारों की तादाद में शहरवासी मौजूद रहे।

फोटो में देखें सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार का होली मिलन समारोह 

Sonipat: MLA Surendra Panwar celebrated Holi Milan ceremony with the residents of the city.
विधायक सुरेंद्र पंवार शहरवासियों के साथ होली मिलन समारोह के दौरान।

Connect with us on social media
4 Comments
  1. zoritoler imol says

    Deference to post author, some excellent entropy.

  2. slot online says

    Great line up. We will be linking to this great article on our site. Keep up the good writing.

  3. Daysi Mcguirt says

    I truly enjoy examining on this internet site, it contains fantastic content.

  4. Multi-Signature Wallet Creator says

    Thank you, I have recently been searching for info about this subject for ages and yours is the best I’ve discovered so far. But, what about the bottom line? Are you sure about the source?

Comments are closed.