April 30, 2026

सोनीपत: विधायक ने बायं-गढ़ी केसरी-बड़ी रोड निर्माण कार्य शुरू करवाया

Sonipat MLA starts construction work of Bayan-Garhi Kesari-Badi road

सोनीपत: सड़क निर्माण कार्य को आरंभ करवाते हुए विधायक देवेंद्र कादियान।

सोनीपत, अजीत कुमार। गन्नौर क्षेत्र में बायं से गन्नौर वाया गढ़ी केसरी होते हुए बड़ी रोड तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र कादियान ने गुरुवार को नारियल फोड़कर काम की शुरुआत करवाई। यह सड़क हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की योजना के तहत बनेगी और इस पर दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।

शिलान्यास के बाद विधायक ने मौके पर ही ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही ना हो, घटिया सामग्री बर्दाश्त नहीं होगी। सड़क तय मानकों के अनुसार बननी चाहिए और काम पूरा होने तक वे समय-समय पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। विधायक ने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे निर्माण कार्य पर नजर रखें ताकि भविष्य में शिकायत की गुंजाइश न रहे।

विधायक ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी। गहरे गड्ढों के कारण ग्रामीणों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती थी। यह मार्ग आसपास के गांवों को शहर से जोड़ता है, इसलिए इसका महत्व ज्यादा है। सड़क बनने के बाद लोगों का सफर आसान होगा और समय की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य टूटी सड़कों को भी जल्द ठीक करवाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान का भरोसा दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। उन्होंने परशुराम भवन पहुंचकर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर अमित त्यागी, संजय त्यागी, अरुण त्यागी, सुरेश, नरेश सैन, सुनील पटवारी, दिनेश अदलखा, सुखबीर कश्यप, हैप्पी त्यागी, शिवराज त्यागी, हरीश नंबरदार, अंकित मल्होत्रा, अजय सरोहा, तरुण चुद्य और अनिल कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

About The Author