सोनीपत: मीठी तै कर दे री मां कोथली, आई ऐ मां मेरी सामण की तीज

ओएसडी भूपेश्वर गौड़ की माता सविता गौड़ व पिता रघुवर दयाल गौड़ के नेतृत्व में आयोजित तीज महोत्सव में आस-पास की महिलाओं ने शिरकत की। मिलकर पारंपरिक रूप से धूमधाम से तीज का उत्सव मनाया।

Title and between image Ad
  • हरियाणा में कहते हैं आई तीज बिखेरगी बीज
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी भूपेश्वर गौड़ के आवास पर मनाया तीज का उत्त्सव

सोनीपत: मीठी तै कर दे री माँ कोथली, आई ऐ माँ मेरी सामण की तीज।। तीज के अवसर पर गाये जाने वाले इन सवान के सुरीले गीतों से अशोक विहार कॉलोनी शनिवार को महक उठी। तीज का उत्सव हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी भूपेश्वर दयाल गौड़ के आवास पर मनाया गया।

Sonipat: Maa Kothli, please make me sweet, O mother, my salmon Teej
सोनीपत: तीज उत्सव मनाते हुए ओएसडी भूपेश्वर गौड़ की माता सविता गौड़ व पिता रघुवर दयाल गौड़।

ओएसडी भूपेश्वर गौड़ की माता सविता गौड़ व पिता रघुवर दयाल गौड़ के नेतृत्व में आयोजित तीज महोत्सव में आस-पास की महिलाओं ने शिरकत की। मिलकर पारंपरिक रूप से धूमधाम से तीज का उत्सव मनाया। तीज के पारंपरिक गीत गाए गए। गीत गाया- आई तीज बिखेरेगी बीज। झूलण चाली पहरकै लाल दामण, दामण की घूमै कली-कली।। इन मीठे व मनमोहक गीतों को ढोल की थाप पर महिलाएं जमकर नाचती गाती हुई खुशी मनाती रही। घेवर, गूंजियां तथा गुलगुले और पूड़े खिलाकर बधाई दी।

तीज महोत्सव की संयोजक सविता गौड़ ने कहा कि तीज धन-धान्य की पूर्णता का प्रतीक महोत्सव है, हम हर वर्ष अपने निवास स्थान पर तीज त्यौहार को मनाते हैं। धरती माता अन्नपूर्णा बनकर सबकी जरूरतों को पूरा करती हैं। तीज हमारी संस्कृति व सभ्यता का प्रतीक है। हमारी भावी पीढिय़ों को भी हमारे त्यौहारों और हमारी संस्कृति के बारे में बताएं और सभी तीज का त्यौहार मनाएं। बाला शर्मा, रोशनी शर्मा, आजाद ढुल, कृष्णा पांचाल तथा सरोज गुप्ता आदि महिलाएं शामिल रही।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.