सोनीपत: प्रभु श्री राम न्याय व सत्य के मार्ग पर चले : सुरेन्द्र पंवार

विधायक सुरेन्द्र पंवार ने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जी में बन रहे भगवान श्रीराम जी के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सेक्टर-15 स्थित निवास स्थान पर देवतुल्य क्षेत्रवासियो के साथ हवन यज्ञ में आहुति डालकर भगवान श्री राम जी से सभी क्षेत्रवासियो के मंगलमय जीवन की कामना करने के उपरान्त शहरवासियों को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक सुरेन्द्र पंवार ने हवन यज्ञ में आहुति देने पहुंचे हज़ारो की तादाद में सभी सम्मानित शहरवासियों का हार्दिक धन्यवाद किया।

Title and between image Ad
  • विधायक सुरेंद्र पंवार के निवास स्थान पर भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित हवन में आहुति देने बड़ी तादाद में पहुंचे शहरवासी

सोनीपत,(अजीत कुमार): विधायक सुरेन्द्र पंवार ने कहा कि जीवन में राम के नाम का बहुत महत्व है। जीवन के हर पल और हर क्षण में राम नाम का चलन रहता है। भगवान श्री राम जी हमेशा न्याय व सत्य के मार्ग पर चले।

विधायक सुरेन्द्र पंवार ने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जी में बन रहे भगवान श्रीराम जी के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सेक्टर-15 स्थित निवास स्थान पर देवतुल्य क्षेत्रवासियो के साथ हवन यज्ञ में आहुति डालकर भगवान श्री राम जी से सभी क्षेत्रवासियो के मंगलमय जीवन की कामना करने के उपरान्त शहरवासियों को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक सुरेन्द्र पंवार ने हवन यज्ञ में आहुति देने पहुंचे हज़ारो की तादाद में सभी सम्मानित शहरवासियों का हार्दिक धन्यवाद किया।

विधायक सुरेन्द्र पंवार ने कहा कि भगवान श्रीराम अपने भक्त को सुख सौभाग्य प्रदान करते हैं। तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में भी लिखा है कि प्रभु के जितने भी नाम प्रचलित हैं उनमें श्रीफल देने वाला नाम राम का ही है। श्रीराम नाम सबसे सरल और सुरक्षित है और इसके जप से लक्ष्य की प्राप्ति निश्चित रूप से होती है। भगवान राम की पूजा आदर्श मानव जीवन के प्रतीक के रूप में की जाती है। श्रीराम जी की पूजा का बेहद महत्व है। जो लोग सच्चे भाव के साथ श्री राम जी की पूजा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने और निर्णय लेने की क्षमता और रचनात्मकता में सुधार करने के लिए राम नाम का जप सबसे अच्छा साधन माना गया है। इसके साथ ही विधायक सुरेन्द्र पंवार ने सुभाष चौक, चार मॉल महावीर मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला सहित सहित अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान बड़ी तादाद में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Connect with us on social media

Comments are closed.