सोनीपत: सीएम मनोहर लाल से मिला खरखौदा प्रतिनिधि मंडल

सावित्रीबाई फुले सेवा समिति प्रधान कप्तान, उप प्रधान राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, अमित सैनी, गौतम सैनी, राजेश सैनी की उपस्थिति में डेलिगेशन सीएम मनोहर लाल से मिला। इस मौके पर सीएम मनोहर लाल ने आश्वासन दिया है कि जनवरी में जैसे ही सोनीपत में प्रोग्राम होगा खरखौदा में मूर्ति अनावरण किया जाएगा।

Title and between image Ad
  • सीएम मनोहर लाल ने प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 21 फीट ऊंची मूर्ति निर्माण में सहयोग राशि दी

सोनीपत (अजीत कुमार): खरखौदा के मटिंडू बाईपास पर सावित्री बाई फुले महिला पार्क में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 21 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कराने के लिए खरखौदा से एक डेलिगेशन दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिला।

उन्होंने मांग रखी कि खरखौदा में 21 फीट ऊंची देश की प्रथम महिला शिक्षक की मूर्ति का अनावरण उनके कर कमलों द्वारा किया जाए। सीएम मनोहर लाल ने मूर्ति निर्माण में सहयोग राशि अपनी जेब से देते हुए कहा कि यह प्रोग्राम सोनीपत जिला उपायुक्त के पास नोट करवाएं। ताकि जैसे ही सोनीपत जिले में कोई भी कार्यक्रम हो उसी कार्यक्रम के दौरान खरखौदा में सावित्रीबाई फुले की 21 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा।

सावित्रीबाई फुले सेवा समिति प्रधान कप्तान, उप प्रधान राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, अमित सैनी, गौतम सैनी, राजेश सैनी की उपस्थिति में डेलिगेशन सीएम मनोहर लाल से मिला। इस मौके पर सीएम मनोहर लाल ने आश्वासन दिया है कि जनवरी में जैसे ही सोनीपत में प्रोग्राम होगा खरखौदा में मूर्ति अनावरण किया जाएगा। इस मूर्ति के निर्माण व फाउंडेशन में करीब 12 लाख रुपए की राशि खर्च की जा रही है। मूर्ति का निर्माण राजस्थान में किया जा रहा है। जनवरी के पहले सप्ताह में मूर्ति खरखौदा में पहुंच जाएगी।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.