August 20, 2026

कामयाबी के कदम: अभिषेक नैन के दो गोल से पाकिस्तान पर भारत भारी

Sonipat: India dominates Pakistan with two goals from Abhishek Nain.

सोनीपत: हाकी के साइनिंग स्टार फारवर्ड अभिषेक नैन ।

सोनीपत, अजीत कुमार। हॉकी के साइनिंग स्टार फारवर्ड अभिषेक नैन ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे और भारत की 5-3 की जीत में अहम भूमिका निभाई। नीदरलैंड के एम्स्टेलवीन स्थित वाघनर स्टेडियम में बुधवार को खेले गए विश्व कप के पूल-डी मुकाबले में भारत ने जीत के साथ अगले दौर में जगह बना ली, जबकि पाकिस्तान का अभियान समाप्त हो गया।

भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पांचवें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 1-0 से आगे किया। 11वें मिनट में अभिषेक नैन ने शानदार फील्ड गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। 21वें मिनट में हरमनप्रीत ने फिर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। पाकिस्तान ने 22वें मिनट में हन्नान शाहिद के गोल से वापसी की कोशिश की, लेकिन 24वें मिनट में अभिषेक ने अपना दूसरा फील्ड गोल कर भारत को 4-1 की बढ़त दिला दी। इसी मिनट में पाकिस्तान के सुफयान खान ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया। तीसरे क्वार्टर में 34वें मिनट पर हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 5-2 कर दी। पाकिस्तान के हन्नान शाहिद ने 46वें मिनट में एक और गोल किया, लेकिन भारत ने मुकाबला 5-3 से अपने नाम कर लिया।

इस जीत से भारत पूल-डी में छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और अगले दौर में पहुंच गया। पाकिस्तान एक अंक के साथ बाहर हो गया। भारत और पाकिस्तान के बीच यह विश्व कप मुकाबला 16 साल बाद हुआ। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार अपना दबदबा कायम रखा है।

Sonipat: India dominates Pakistan with two goals from Abhishek Nain.
सोनीपत: हाकी के साइनिंग स्टार फारवर्ड अभिषेक नैन ।

अभिषेक नैन का शानदार प्रदर्शन नया नहीं है। 2025 एशिया कप में उन्होंने छह गोल किए और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।  हॉकी इंडिया के अनुसार अभिषेक अब 135 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और 54 गोल कर चुके हैं। उन्हें 2024 में अर्जुन पुरस्कार भी मिला। पेरिस ओलंपिक में भारत के कांस्य पदक जीतने वाली टीम में भी वह शामिल रहे। जून 2026 में लंदन में प्रो लीग के दौरान भी अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ गोल किया था। इस विश्व कप मुकाबले में दो गोल कर उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि बड़े मुकाबलों में वह भारत के लिए भरोसेमंद फारवर्ड हैं।

About The Author