सोनीपत: हर काम परफेक्ट हो खुद को परफेक्ट बनाएं : डा. मंगू सिंह

दिल्ली में करीब 400 मिलोमीटर नेटवर्क वाली मैट्रो 99.9 प्रतिशत टाइम पर रहती है। दिल्ली से अलग देश के करीब 10 शहरों में मैट्रो चल रही है। मौजूदा हाल में देश की कोई भी मैट्रोलाइन ऐसी नही है, जहां पर उनका किसी न किसी रूप में योगदान न हो।

Title and between image Ad

सोनीपत: रविवार को खरखौदा के बरोणा मार्ग पर स्थित स्वामी श्रद्धानंद आर्ष गुरुकुल बरोणा में बतौर मुख्य अतिथि डा. मंगू सिंह दिल्ली मैट्रो रेल के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि हर काम परफेक्ट हो खुद को परफेक्ट बनाएं। उनकी प्राथमिक शिक्षा भी गुरुकुल शिक्षा की भांति ही हुई है, उनके गांव में स्कूल नहीं था। साधु द्वारा उनकी शिक्षा हुई है।

Sonipat: Every work should be perfect, make yourself perfect: Dr. Mangu Singh
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते गुरुकुल के छात्र।

उन्होंने कहा कि जीवन में टाइम मैनेजमेंट अवश्य अपनाऐं। इसका जीवन में अत्यंत महत्व है। दिल्ली में करीब 400 मिलोमीटर नेटवर्क वाली मैट्रो 99.9 प्रतिशत टाइम पर रहती है। दिल्ली से अलग देश के करीब 10 शहरों में मैट्रो चल रही है। मौजूदा हाल में देश की कोई भी मैट्रोलाइन ऐसी नही है, जहां पर उनका किसी न किसी रूप में योगदान न हो।

उन्होंने बताया कि हम सोचते हैं कि हर काम परफेक्ट होना चाहिए। लेकिन इसके लिए खुद को भी परफेक्ट होना आवश्यक है। इसी से देश परफेक्ट बनेगा। कोई भी व्यक्ति सफल होता है तो उसके पीछे माता-पिता व गुरुओं के साथ साथ बहुत से लोगों का योगदान होता है। इसलिए अपनी सफलता पर घमंड नहीं करना चाहिए। क्योंकि एक व्यक्ति की सफलता में बहुत लोगों को योगदान रहता है।

Sonipat: Every work should be perfect, make yourself perfect: Dr. Mangu Singh
कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करते अंजली आर्य।

अंजली आर्य ने देश भक्ति, नारी शिक्षा, वेदों की शिक्षा, देश भक्तों से संबंधित भजनों की प्रस्तुति दी।। पवन खरखौदा, अमनदीप सिंह, कृष्ण पहलवान, सोमबीर आर्य, रमेश दलाल, प्रदीप आर्य ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। गुरुकुल के छात्रों ने श्लोकों के साथ दिया गीता का उपदेश दिया। भजनो उपदेशक अंजली आर्य ने समरोह के दौरान नारी शिक्षा के उत्थान के बारे में बताया कि किस तरह नारी को पहले उसने अधिकारों से वंचित किया गया था। स्वामी श्रद्धानंद द्वारा नारी के अधिकारों की रक्षा की गई।

 

Connect with us on social media
2 Comments
  1. Gina Tolmich says

    I have learn some just right stuff here. Certainly price bookmarking for revisiting. I wonder how so much effort you set to make this kind of wonderful informative website.

  2. best bep20 token generator says

    I was suggested this web site by my cousin. I am not sure whether this post is written by him as nobody else know such detailed about my trouble. You are amazing! Thanks!

Comments are closed.