सोनीपत: दिनेश कपूर एशियन ग्रेपलिंग फैडरेशन का अध्यक्ष बने   

दिनेश कपूर को मार्च 2021 में भारतीय कुश्ती संघ ने ग्रेपलिंग खेल की कमान सौंपी थी। पिछले 3 सालों में दिनेश कपूर के नेतृत्व में 3 राष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिता हो चुकी हैं। लगभग देश के सभी प्रदेशों में ग्रेपलिंग की कमेटियां गठित की गई है।

Title and between image Ad

सोनीपत: खरखौदा निवासी भारतीय ग्रेपलिंग कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कपूर को वर्ल्ड ग्रेपलिंग फैडरेशन ने एशियन ग्रेपलिंग फैडरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया। भारत में ग्रेपलिंग खेल को एक नया आयाम दिया है।

दिनेश कपूर को मार्च 2021 में भारतीय कुश्ती संघ ने ग्रेपलिंग खेल की कमान सौंपी थी। पिछले 3 सालों में दिनेश कपूर के नेतृत्व में 3 राष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिता हो चुकी हैं। लगभग देश के सभी प्रदेशों में ग्रेपलिंग की कमेटियां गठित की गई है। हाल ही में 17 से 20 नवंबर के बीच मास्को रूस में भारत की टीम ने रूस को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। बेहतरीन प्रदर्शन पर वर्ल्ड ग्रेपलिंग ने दिनेश कपूर को एशिया की कमान सौंपी है।

दिनेश कपूर ने भारतीय कुश्ती संघ आला कमान का धन्यवाद करते हुए बताया कि इस उपलब्धि का पूरा श्रेय वे अपनी ग्रेपलिंग टीम को देते हैं। उनकी पूरी टीम दिन रात ग्रेपलिंग खेल को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है वह उन्हें आगे बढ़ने का काम करेंगे।

Connect with us on social media

Comments are closed.