सोनीपत: भाजपा नेता की मन्नत हवेली पर कैशियर को गोली मारी

मन्नत ग्रूप ऑफ़ होटल्स के चेयरमैन देवेंद्र कादियान गन्नौर क्षेत्र राजनीति और समाज सेवा के लिए अपनी खास पहचान रखते हैं। वे देवा संस्था के नाम से सामाजिक गतिविधियां चलाते हैं मेधावी छात्रों व खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं।

Title and between image Ad
  • भाजपा नेता देवेंद्र कादियान मन्नत ग्रूप ऑफ होटल्स के चेयरमैन है
  • देवा संस्था चलाते हैं, क्षेत्र में 10 फ्री एंबूलेंस चलाई हुई हैं,
  • मेद्यावी छात्राें व खिलाडियों को सम्मानित करते है

सोनीपत (अजीत कुमार): गांव भिगान के पास स्थित मन्नत हवेली युवकों ने एक जनवरी की रात आकर हंगामा किया और मंगलवार तड़के लगभग तीन बजे आकर कैशियर के पैर में गोली मार दी। कैशियर का आरोप है कि नए वर्ष की रात को एक युवक आकर बीयर पीने लगा तो उसे रोका था। इसी को लेकर हंगामा करके चले गए थे। मंगलवार सुबह आकर हमला कर दिया।

गांव सांदल कलां निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह मुरथल के गांव भिगान स्थित मन्नतत हवेली में बतौर कैशियर पांच महीने से सेवारत है। वह एक जनवरी की रात को ड्यूटी पर थे। रात करीब साढ़े 11 बजे होटल पर तीन युवक व दो युवती आए थे। उनमें से एक युवक बीयर पी रहा था। बीयर पीने से रोकने पर उसने बाउंसर से बहस हो गई।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो वह भाग गए थे। सोमवार रात को भी वही ड्यूटी पर थे। सुबह तीन युवक अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ होटल में पहुंचे। ईंट व पत्थर उठाकर फेंकने। एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उनको गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी। हमलावर राजस्थान नंबर की कार में बैठकर भागे थे। घायल बिजेंद्र को मुरथल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना मुरथल के जांच अधिकारी एएसआई संदीप ने बताया कि मंगलवार सुबह डायल 112 से थाने में सूचना मिली थी कि जीटी रोड पर मन्नत हवेली में गोली चल गई है। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मन्नत हवेली पर काम करने वाले बिजेंद्र को गोली लगी है। पुलिस ने मौके जांच की और बिजेंद्र के बयान लेकर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।

Sonipat: Cashier shot at BJP leader's Mannat Haveli
सोनीपत: सीसीटीवी के फुटेज से लिया गया फोटो, देवा संस्था द्वारा फ्री एबुलेंस का फाइल फोटाे।

मन्नत ग्रूप ऑफ़ होटल्स के चेयरमैन देवेंद्र कादियान गन्नौर क्षेत्र राजनीति और समाज सेवा के लिए अपनी खास पहचान रखते हैं। वे देवा संस्था के नाम से सामाजिक गतिविधियां चलाते हैं मेधावी छात्रों व खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं। वर्ष 2019 के विधान सभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे लेकिन मुख्यमंत्री के कहने पर चुनाव नहीं लड़ा। देवेंद्र कादियान का गन्नौर क्षेत्र में देवा के नाम से सामाजिक संगठन है। इस संगठन के तले पूरे क्षेत्र में मरीजों के लिए मुफ्त में 10 एंबुलेंस चलाकर सेवा की जा रही है।

Connect with us on social media

Comments are closed.