सोनीपत: राहुल गांधी पर हमला भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है: कुमारी शैलजा

हल्दाना बोर्डर गन्नौर-समालखा के मध्य कांग्रेस संदेश यात्रा आरंभ करने से पहले बुधवार को पत्रकारों से बात करते समय यह बात कही है। कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश जनता तक लेकर हरियाणा में जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को मजबूत होगी।

Title and between image Ad
  • देश की जनता की आवाज बन रहे हैं राहुल गांधी, जनता को विकल्प के रूप में कांग्रेस ही आती है नजर
  • चुनाव आते ही भाजपा को धर्म याद आता है, धर्म-जाति की बात कर भाजपा बांट रही है देश को
  • दस साल में अंबानी और अडानी का ही हुआ विकास, देश विकास को तरसा, हर वर्ग परेशान

सोनीपत, (अजीत कुमार): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से असम में हमला दिखाता है भाजपा बौखला गई है। राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता उनकी बौखलाहट साफ दिखाई दे रही इसीलिए उन पर हमले किए जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस इससे पीछे नहीं हटेगी। जब भी कोई चुनाव आता है तो भाजपा को धर्म याद आने लगता है उसने जनता के बारे में कभी नहीं सोचा। राम सब में है और राम सबके है राम का नाम लेने के लिए किसी को भाजपा या आरएसएस से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं हैं। भाजपा देश को धर्म और जाति के नाम पर बांट रही है। पिछले दस सालों में देश में कही पर भी विकास नहीं हुआ अगर विकास हुआ है तो केवल और केवल अंबानी और अडानी का।

हल्दाना बोर्डर गन्नौर-समालखा के मध्य कांग्रेस संदेश यात्रा आरंभ करने से पहले बुधवार को पत्रकारों से बात करते समय यह बात कही है। कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश जनता तक लेकर हरियाणा में जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को मजबूत होगी। आने वाले चुनाव में हम कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा बहुमत से जीतें। लोकसभा चुनाव में हम 10 की 10 सीट जीतनी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में जो भाजपा की राजनीति रही है चाहे मणिपुर में रहा हो या पूरे पूर्वोत्तर में लोग इनकी असलियत को वहां पर जान गए हैं। भाजपा सोचती है कि हमलों से राहुल गांधी पीछे हट जाएंगे, वो नहीं हटेंगे और जनता की आवाज को लगातार मुखर होकर उठाते रहेंगे। वह लाठियां बरसाएं, केस दर्ज करें, चाहें जेले में डालें। हरियाणा में भी बदलते परिवेश में भाजपा के खिलाफ माहौल बन गया है। जो धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं यह जाति के नाम पर राजनीति करते हैं लोग अब इनकी बातों में आने वाले नहीं है। राज्य सरकार हो चाहे केंद्र सरकार इनकी नीतियों से हर वर्ग दुखी है।

धर्म के नाम पर देश को गुमराह कर रही है भाजपा:रणदीप सुरजेवाला
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे भारी जन समर्थन को देखकर भाजपा बौखला गई है और औछे हथकंडे अपनाकर इस यात्रा को रोकना चाहती है पर राहुल गांधी की यह यात्रा रुकने वाली नहीं है और न ही हम रूकने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है, धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

सरकार ने दस साल में जो भी बोला झूठ ही बोला: किरण चौधरी
पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा दस साल से देश पर राज रही है पर इस सरकार ने जो भी बोला केवल झूठ ही बोला। किसान की आय दुगनी करने की बात करते थे पर आज देश में सबसे ज्यादा दुर्दशा किसान की ओर रही है। गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे है, चुनाव को लेकर चंद लोगों को उज्जवला के नाम पर 450-500 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जा रहे है, बाकी का क्या कसूर है, आयुष्मान कार्ड तो बनाकर दे दिए पर लाभ किसको मिल रहा है, प्राइवेट अस्पताल वाली कार्ड को नकार रहे है, तो बीमारी है वह कार्ड के दायरे से बाहर है। हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वायदा किया था दस साल में क्या 20 करोड़ युवाओं को नौकरी दी। इस सरकार के कार्यकाल में राजस्व घोटाला, शराब घोटाला, धान घोटाला, एसएफओ घोटाला और न जाने कितने घोटाले हुए पर जांच के नाम पर सब दबा दिए गए। मनरेगा में ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिल रहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था सबसे ज्यादा खराब है।

राजेश पहलवान पुरखासिया के साथ गन्नौर विधान सभा क्षेत्र की पंचायतों के सरपंच बहादुर पहलवान, सुनील जांगड़ा, नरेश राठी, उमेद सिंह आदि सैकड़ों लोगों ने फल माला पहना कर कांग्रेेस नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती किरण चौधरी कांग्रेस संदेश यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग से आरंभ हुई हल्दाना से पट्टी कल्याण, समालखा, किवाना, नारायणा, डिडवाडी, न्योल्था, डाहर, बिंझौल, पानीपत सिटी, पानीपत टोल प्लाजा से होती हुई करनाल के लिए रवाना हो गई।

 

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.