सोनीपत: महिला ने मेडिकल स्टोर संचालक की गर्दन पर ब्लेड मारा

गांव थरिया निवासी जाहुल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह पुरखास अड्डा पर उसका महक मेडिकल स्टोर की दुकान है। बुधवार को गांव में एक परिवार के साथ झगड़ा हो गया था।

Title and between image Ad

सोनीपत: सोनीपत शहर के पुरखास अड्डा पर स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक पर एक महिला ने ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। महिला ने मेडिकल स्टोर संचालक की गर्दन पर ब्लेड से गुरुवार को वार जिससे घायल हो गया। घायल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है।

गांव थरिया निवासी जाहुल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह पुरखास अड्डा पर उसका महक मेडिकल स्टोर की दुकान है। बुधवार को गांव में एक परिवार के साथ झगड़ा हो गया था। लोगों ने बीच बचाव कराया था। गुरुवार को मेडिकल स्टोर पर आ गया था। उनके गांव की महिला सुमन ने अचानक दुकान पर उनकी गर्दन के पास ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर महिला भाग गई। नागरिक अस्पताल में जाकर अपना उपचार कराया। बाद में पुलिस को शिकायत दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोनीपत, सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मजीत ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।   

  

 

 

 

Connect with us on social media
1 Comment
  1. … [Trackback]

    […] Read More to that Topic: gyanjyotidarpan.com/sonepat-woman-hit-blade-on-medical-store-operators-neck/ […]

Comments are closed.