सोनीपत: सुशील त्यागी दोबारा हरियाणा युनाइटेड स्कूल एसोसिएशन गन्नौर के प्रधान बने

सर्वसम्मति से आरएन टैगोर स्कूल घसौली के संचालक सुशील त्यागी को लगतार दूसरी बार प्रधान चुन लिया गया है।

Title and between image Ad

सोनीपत: गन्नौर के गढ़ी केसरी स्थित शाश्वत चेतना शिक्षा संस्थान में रविवार को हरियाणा युनाइटेड स्कूल एसोसिएशन (हुसा) गन्नौर इकाई की एक बैठक नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। सर्वसम्मति से आरएन टैगोर स्कूल घसौली के संचालक सुशील त्यागी को लगतार दूसरी बार प्रधान चुन लिया गया है।

नई कार्यकारिणी में उपप्रधान सुनील त्यागी पुष्प वर्ल्ड स्कूल के संचालक गन्नौर, सचिव संदीप कादियान लाइट हाउस इंटरनेशनल स्कूल बजाना, सह सहसचिव दीपक भारद्वाज गुरूकुलम अगवानपुर जबकि कोषाध्यक्ष रविंद्र धनखड़ रतिराम मेमोरियल स्कूल खुबडू, प्रेस सचिव बिरेंद्र कौशिक सरस्वति मार्डन स्कूल सनपेड़ा को नियुक्त किया गया। प्रधान सुशील त्यागी ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे शिक्षा संस्थानों की समस्याओं को हल कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। भगवान सहाय, राजकुमार शर्मा, अजय भुक्कर, कृष्ण आंतिल, सुरेंद्र खत्री, विनोद त्यागी, अजय यादव, ओमप्रकाश त्यागी आदि उपस्थित रहे।

 

Connect with us on social media
1 Comment
  1. … [Trackback]

    […] Find More here to that Topic: gyanjyotidarpan.com/sonepat-sushil-tyagi-again-became-the-head-of-haryana-united-school-association-gannaur/ […]

Comments are closed.