सोनीपत: ऑनलाइन फ्रॉड मामले में तीन और विदेशी आरोपियों समेत चार गिरफ्तार

ओमेक्स सिटी सोनीपत निवासी महिला आकांशा ने 17 जुलाई को थाना साइबर सोनीपत में शिकायत दी थी कि कुछ व्यक्तियों ने उसे विदेश में नौकरी का झांसा दिया और 7 लाख, 65 हजार रुपये का फ्रॉड किया है। थाना साइबर सोनीपत में मामला दर्ज किया गया था।

Title and between image Ad
  • गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेशकर पुलिस रिमांड पर लिया
  • आरोपियों से छह फोन व एक लाख दस हजार रुपये बरामद किये

सोनीपत: खरखौदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता की अगुवाई में ऑनलाइन फ्रॉड की घटना में थाना साइबर सोनीपत की पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड करने की घटना में संलिप्त तीन विदेशी आरोपियों समेत चार आरोपी रविवार को गिरफ्तार किये हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

ओमेक्स सिटी सोनीपत निवासी महिला आकांशा ने 17 जुलाई को थाना साइबर सोनीपत में शिकायत दी थी कि कुछ व्यक्तियों ने उसे विदेश में नौकरी का झांसा दिया और 7 लाख, 65 हजार रुपये का फ्रॉड किया है। थाना साइबर सोनीपत में मामला दर्ज किया गया था।

थाना साइबर सोनीपत के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुये घटना मे अब घटना में संलिप्त चार और आरोपियों अका लांड्री एच.नं. 51, प्लेस रोड अबिपन आइवरी कॉस्ट वर्तमान में एफ ब्लॉक जवाहर पार्क देवली रोड, नई दिल्ली जॉन उर्फ वेचे गिदोन निवासी बदारो स्ट्रीट एच.नं. 1 लोकिगोस शहर नाइजीरिया वर्तमान में मेहता चौक, महरौली दिल्ली, चुक्स एमबीए वासी एमबीएटिलो (नाइजीरिया) स्थाई पता दीमापुर नागालेंड हाल ही में जोड़ने वाले जवाहर कॉलोनी खानपुर दिल्ली

व जाबिर उर्फ जगमेन्द्र उर्फ जैकी उर्फ राहुल वासी बिछरोईया थाना बिनावर, बदायूं उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार वैशाली गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से छह फोन व एक लाख दस हजार रुपये भी बरामद किये हैं।

संलिप्त दो विदेशियों समेत पांच आरोपीयों देबियेछी मार्क ओपारा मूल निवासी नाइजिरिया हाल बेंगलुरु कर्नाटक, मैक्स मेलेश माइकल मूल रुप से बेनीन सिटी नाईजेरिया  हाल तिलक नगर जनकपुरी दिल्ली, मोहम्मद रिजवान, नरियावल जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल खौडा कालोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, आमिर खान, वासी बरीपुरा जिला बन्दायू उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार खौडा कालोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश व जावेद, वासी सिसैया तहसील बिसौली थाना वजीरगंज ,बदायु उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार खौडा कालोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

Connect with us on social media
2 Comments
  1. zmozeroteriloren says

    Your place is valueble for me. Thanks!…

  2. … [Trackback]

    […] There you will find 31337 more Info on that Topic: gyanjyotidarpan.com/sonepat-four-arrested-including-three-more-foreign-accused-in-online-fraud-case/ […]

Comments are closed.