सोनीपत: पेंट की फैक्ट्री द्रोण में आग लगी, गामीणों ने जांच की मांग की
सरपंच सुनील कटारिया ने बताया कि इससे पहले भी एक फैक्ट्री मालिक ने बाहर सामान निकाल कर आग लगाई थी इस तरह की घटनाएं वाजिदपुर सबोली में आम बात हो गई है। सोनीपत फायर डिपार्टमेंट की ओर से बड़े अधिकारी गैर तरीके से एनओसी देते हैं।
सोनीपत: सोनीपत के राई क्षेत्र के गांव वाजिदपुर सबोली में सफियाबाद रोड पर पेंट की फैक्ट्री द्रोण में मंगलवार को आग लग गई। सबोली के सरपंच सुनील कटारिया ने पुलिस को सूचना दी फायर ब्रिगेड को बुलाया आग पर काबू पाया।
सरपंच सुनील कटारिया ने बताया कि इससे पहले भी एक फैक्ट्री मालिक ने बाहर सामान निकाल कर आग लगाई थी इस तरह की घटनाएं वाजिदपुर सबोली में आम बात हो गई है। सोनीपत फायर डिपार्टमेंट की ओर से बड़े अधिकारी गैर तरीके से एनओसी देते हैं। इसकी जांच की जानी चाहिए। उसके लिए पत्र लिखकर सरकार से अनुरोध किया कि एक कमेटी गठित की जाए और जिस जिस फैक्ट्री को एनओसी दी है। उन सभी फैक्ट्रियों की जांच की जाए। एक साल पहले गांव वाजिदपुर सबोली में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई थी। जिसका भी एक फैक्ट्री ही थी। आज तक किसी भी किसान को कोई मुआवजा नहीं मिला। किसान परेशान हैं। एसी कमरों में बैठकर फायर अधिकारी एनओसी बना रहे हैं।ग्रामीण परेशान हैं इसकी जांच की जाए।
… [Trackback]
[…] Find More on that Topic: gyanjyotidarpan.com/sonepat-fire-broke-out-in-paint-factory-drona-villagers-demanded-inquiry/ […]