संत निरंकारी मिशन: निरंकारी मिशन सामाजिक बुराइयां दूर करने में अग्रणी: मनोहर लाल

मुख्यमंत्री ने यह बात शनिवार को समालखा–गन्नौर हल्दाना बोर्डर स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर निरंकारी यूथ सिम्पोजियम में नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं अन्य को सम्बोधित करते हुए कही।

Title and between image Ad
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संत निरंकारी मिशन के नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में की शिरकत
  • मुख्यमंत्री बोले नशा तस्करों की कमर तोड़ेगी सरकार

सोनीपत: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार के नशा रूपी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के प्रयास में संत निरंकारी मिशन अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार नशा तस्करों की कमर तोडऩे के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Sant Nirankari Mission: Nirankari Mission pioneer in eradicating social evils: Manohar Lal
सोनीपत: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संत निरंकारी मिशन के नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में बोलते हुए। मंच पर आसीन प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के साथ-साथ मिशन के अधिकारी।

मुख्यमंत्री ने यह बात शनिवार को समालखा–गन्नौर हल्दाना बोर्डर स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर निरंकारी यूथ सिम्पोजियम में नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं अन्य को सम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर मिशन की प्रमुख सतगुरु सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के साथ-साथ मिशन के कई अधिकारी भी इस अधिवेशन में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने में निरंकारी मिशन लगातार काम कर रहा है। युवाओं में ऊंची उड़ान भरने का टारगेट रहता है। उन्हें हुनर व कौशल के माध्यम से प्रयास करना चाहिए। अपने जन्मदिन पर 5 मई को सन्तों का आशीर्वाद लेकर प्रदेश को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराई (नशा आदि) को सरकार केवल अपने स्तर पर खत्म नहीं कर सकती, इसके लिए समाज के सहयोग की आवश्यकता है। नशा जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए नशा तस्करों की कमर तोडऩे में युवा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि आप के पास नशा तस्करों के खिलाफ कोई सूचना हो तो तत्काल नार्कोटिकस कण्ट्रोल ब्यूरो को सूचना दें। सरकार नशा तस्करों के जाल को तोडऩे में कतई देर नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा तस्करों का जाल तोड़ते हुए हमारी सरकार ने अभी तक सैकड़ों टन नशे की खेप पकडक़र उसे नष्ट किया है। करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता एवं अन्य अधिकारी शामिल रहे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.